कैथल। कैथल से कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला की ओर से संचालित आदित्य सुरजेवाला चलता-फिरता अस्पताल वार्ड 5, खुराना रोड, पर पहुंचा। यहां मोबाइल मेडिकल वैन के माध्यम से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। शिविर में डॉ. ताविश, डॉ. साहिल, स्टाफ नर्स मीना देवी सहित चिकित्सकीय टीम ने लोगों की जांच की और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिया। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं। दवा वितरण में श्याम सैनी और रजत ने भी सहयोग किया। शिविर में पहुंचे अरुण राणा, जसमेर कैरों, रेखा, सोनिया, विकास, करनैल, कृष्णा, सेवा, चंद्रभान, ज्ञान चंद, केदारनाथ, रोशन, बालादेवी, भतेरी, रामकीर्ति, कृष्णा, बालादेवी, हर्षदीप, कृष्ण सहित सैकड़ों वार्डवासियों ने इस पहल की सराहना की। वार्डवासियों ने कहा कि निजी क्लीनिकों और अस्पतालों में स्वास्थ्य जांच और दवाइयों पर काफी खर्च हो जाता है, जबकि इस शिविर में जांच, पर्ची और दवाइयां पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध करवाई गईं।

वार्ड 5 के शिविर में जांच कराते लोग। विज्ञप्ति