{"_id":"199dfbab03fb255b7a395bb5952eca1c","slug":"people-protest-blocks-pihoava-chowk","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई न से भड़के, पिहोवा चौक जाम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई न से भड़के, पिहोवा चौक जाम किया
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
Updated Sun, 06 Jul 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। गांव बाबा लदाना के लोगों ने छेड़छाड़ के मामले को लेकर हुई रंजिश के बाद पीड़ित परिवार के युवकों पर हुए हमले में कार्रवाई न होने के विरोध में शनिवार रात के बाद रविवार सुबह फिर से पिहोवा चौक पर जाम लगा दिया।
करीब दो घंटे तक लगे इस जाम को एसपी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने खोला। जाम के कारण गर्मी के मौसम में शहर वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी मामले का लेकर गांव बाबा लदाना के लोगों ने शनिवार रात्रि करीब 10 बजे भी पिहोवा चौक पर जाम लगाया था। पीड़ित परिवार के लोगों समर्थन में सुबह कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन के कार्रवाई पर रोष प्रकट किया।
ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम पीड़ित परिवार समर्थन में आए शोषित समाज के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र तंवर, ओमप्रकाश जागड़ा, अंबाला मंडल प्रधान प्रेम कल्याण, बसपा जिलाध्यक्ष दलबीर भान, इंडियन जस्टिस पार्टी से फूल सिंह टॉक, बिट्टू जागड़ा, शोषिज समाज के जिला संयोजक श्याम लाल सैनी, बुधराम, धर्मपाल, जागड़ा समाज के जिलाध्यक्ष सुरेन्द जागड़ा ने बताया कि गांव बाबलदाना में 25 जून को एक लड़की के साथ छेड़छाड़ हुई थी, जिसमें पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया था। इस मामले की रंजिश के कारण शुक्रवार को उनके परिवार के सदस्यों पर चाकूओं से हमला किया गया। इसके बाद शनिवार को उनके परिवार का लड़के सन्नी पर अज्ञात युवकों ने उस पर फायरिंग की तथा उसकी पिटाई की।
विज्ञापन
शिकायत वापस लेने का दबाव
लोगों ने बताया कि गांव में रात्रि करीब 12 बजे फिर से उनके घर पर आकर उनको धमकाया गया और शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना से पीड़ित परिवार काफी घबराया हुआ है। लेकिन पुलिस पीड़ित परिवार को किसी प्रकार से सहयोग नहीं कर रही है। करीब दो घंटे की मशक्त के बाद जिला पुलिस अधीक्षक आश्वासन के बाद डीएससी रविन्द्र तौमर पर जाम का खुलवाया। एसपी से पीड़ित परिवार के लोगों को शाम छह बजे को मिलने का समय दिया है।