{"_id":"68754a6f0b23de9cdd06e8f0","slug":"people-fell-ill-due-to-drinking-dirty-water-kaithal-news-c-18-1-knl1004-692206-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गंदा पानी पीने से बीमार हुए थे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गंदा पानी पीने से बीमार हुए थे लोग
Mon, 14 Jul 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। बाबा लदाना गांव में दूषित पानी के सेवन से लोगों के बीमार होने का मामला स्वास्थ्य विभाग की जांच में पुष्ट हुआ है। सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, पेयजल पाइपलाइन में लीकेज के चलते गंदा पानी सप्लाई हुआ, जिससे डायरिया फैल गया। सोमवार को डायरिया के तीन और नए मामले सामने आए, जिससे बीमारों की कुल संख्या 43 तक पहुंच गई है।
शनिवार को अचानक पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत के साथ 40 मरीज सामने आए थे, जिनमें से 32 का इलाज तत्काल शुरू कर दिया गया। इनमें से 17 मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 15 का इलाज घर पर ही चल रहा है। रविवार को 4 और सोमवार को 3 नए केस सामने आए।
जिला सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि बीमारी की जड़ गंदा पीने का पानी ही था। विभाग ने तत्काल प्रभाव से 5 मेडिकल टीमों का गठन कर गांव में डोर-टू-डोर जांच शुरू की। पानी, खून और मल के सैंपल लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट सोमवार को प्राप्त हुई। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और गांव में पाइपलाइन की मरम्मत पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों में रोष ः ग्रामीणों का आरोप है कि वे पिछले एक सप्ताह से गंदा पानी पीने को मजबूर थे, लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग ने उनकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया।
गांव के निवासी दीपू ने बताया कि उसकी मां, दो बहनें, चाची और भाई भी बीमार हुए हैं और निजी अस्पताल में भर्ती हैं। सभी को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत है।
बाबा लदाना गांव में गंदा पानी पीने से यह दिक्कत आई है। जो लोग बीमार हैं, उनका इलाज चल रहा है। बीमार लोगों के खून व मल के सैंपल लेने के साथ-साथ पानी के सैंपल भी लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट सोमवार को आ जाएगी। गांव में बीमार लोगों के इलाज व कारणों का पता लगाने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है।
-डॉ. रेनू चावला, सिविल सर्जन