फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Transport agencies must expedite paddy lifting and ensure it is done on time: Balraj

धान उठान का कार्य तेजी व समयबद्ध करें ट्रांसपोर्ट एजेंसियां : बलराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Transport agencies must expedite paddy lifting and ensure it is done on time: Balraj
गुहला-चीका। नायब तहसीलदार बलराज सिंह मलिक ने धान खरीद की व्यवस्थाओं के लिए ट्रांसपोर्ट एजेंसी के संचालकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीद सीजन के दौरान मंडी में जाम जैसी स्थिति पैदा न हो, इसके लिए पूरी व्यवस्था बनाई जाएं। धान की आवक कुछ दिनों में मंडियों में अधिक होने की संभावना है। इसके दृष्टिगत सभी ट्रांसपोर्ट एजेंसियां खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर गाड़ियों का पंजीकरण समय पर करवाएं, ताकि उन्हें सीजन के दौरान ट्रांसपोर्ट से संबंधित किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। धान उठान का कार्य तेजी से व समयबद्ध करें और इसमें कोई भी लापरवाही न बरती जाए। यदि किसी भी ट्रांसपोर्ट ने नियमों का उल्लंघन किया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बलराज सिंह मलिक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे धान खरीद कार्य को समुचित करवाएं ओर इस पर पूरी निगरानी रखें। किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न आने दें, यदि कोई समस्या किसान की तरफ से आती है तो उच्च अधिकारी के संज्ञान में लाते हुए समस्या का समाधान करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed