फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   IG's security agent suspended for fraud involving a plot of land.

Kaithal News: प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आईजी का सिक्योरिटी एजेंट निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
IG's security agent suspended for fraud involving a plot of land.
कैथल। सेक्टर-21 में प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में एसपी कैथल ने करनाल आईजी के एसए (सिक्योरिटी एजेंट) एएसआई मदनलाल को निलंबित कर दिया है। वहीं मामले की जांच अब आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी गई है। अब आर्थिक अपराध शाखा बैंक के लेन-देन, ई-नीलामी रिकॉर्ड, एचएसवीपी दस्तावेज, रसीद और रिकॉर्डिंग की जांच करेगी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने एसपी मनप्रीत सिंह की तरफ से निलंबन की पुष्टि की है। अब आर्थिक अपराध शाखा की तरफ से पूरे मामले की जांच की जाएगी। शिकायतकर्ता अमित सिकरी ने एएसआई मदनलाल, उसके बेटे अजय और कपिल शर्मा के खिलाफ प्लाट खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी करने की शिकायत दी थी।
विज्ञापन

ये था मामला
पुलिस को दी शिकायत में अमित के अनुसार, आरोपियों ने प्लॉट नंबर 1373 में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी देने का भरोसा दिया था। ई-नीलामी में प्लॉट 1 करोड़ 79 लाख 96 हजार रुपये में खरीदा गया। इसके बाद अलग-अलग समय पर ऑनलाइन और नकद भुगतान किए जाने का आरोप है। जून 2026 में शिकायतकर्ता ने एचएसवीपी कार्यालय पहुंचकर प्लॉट की स्थिति की जानकारी ली। वहां निर्धारित 15 प्रतिशत राशि जमा नहीं होने की जानकारी मिलने का दावा किया गया। इसके बाद मदनलाल से पूछने पर 26 लाख 99 हजार 700 रुपये की रसीद दिए जाने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने पंचकूला एचएसवीपी कार्यालय से रसीद का सत्यापन कराया और आरोप लगाया कि यह विभाग की ओर से जारी नहीं हुई थी। रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने पहले 45 दिन में रुपये लौटाने का भरोसा दिया लेकिन बाद में इन्कार करने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने मदनलाल पर पुलिस विभाग में नौकरी का हवाला देकर झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed