फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Devotees swayed to the music at the Siddhivinayak Bhajan Sandhya.

Kaithal News: सिद्धिविनायक भजन संध्या में झूम उठे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Devotees swayed to the music at the Siddhivinayak Bhajan Sandhya.
सीवन में गणपति महोत्सव के दौरान गणेश जी की मूर्ति के साथ श्रद्धालु। संवाद
कैथल। स्वर्ग द्वार मंदिर में आयोजित गणपति महोत्सव के तहत सिद्धिविनायक भजन महासंध्या का आयोजन किया गया। बोहपती युवा मित्र मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वैष्णो दुर्गा मंडल के कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। मंदिर परिसर में भगवान गणपति और मां भगवती के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत भजन गायक डॉ. रामनिवास शर्मा ने भजन की प्रस्तुति से की। इसके बाद जीत कामरा सहित अन्य कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की धुन पर श्रद्धालु काफी देर तक झूमते रहे। भक्तों ने भगवान गणपति के समक्ष श्रद्धा अर्पित कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कमलदीप सैनी, संदीप सैनी, नीरज कंसल, कृष्ण कुमार गर्ग, सतपाल चौहान, नीरज शर्मा, विजय सरदाना, आशु सरदाना, युवा प्रतिनिधि संघ के प्रधान राहुल राणा व सदस्यों और राजेश ने मुख्य यजमान के रूप में पूजा-अर्चना की। यजमानों ने भगवान गणपति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए और परिवार की खुशहाली के साथ क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल प्रधान तनिष शर्मा ने बताया कि गणपति महोत्सव के तहत प्रतिदिन सुबह आरती और शाम को भजन-संकीर्तन के बाद आरती की जा रही है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। मंदिर के पुजारी दिवाकर शास्त्री ने कहा कि भगवान गणपति की आराधना से मन को शांति मिलती है और सामूहिक धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम व भाईचारे को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में शुभम भट्ट, राहुल राणा, मुकुल राणा, माधव राणा, वंश रहेजा सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मंच संचालन डॉ. रामनिवास शर्मा ने किया। अंत में भगवान गणपति की आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

सीवन में गणपति महोत्सव के दौरान गणेश जी की मूर्ति के साथ श्रद्धालु। संवाद

सीवन में गणपति महोत्सव के दौरान गणेश जी की मूर्ति के साथ श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed