फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   After Naxalism, the Modi government will root out the drug menace from the country: Dr. Archana

देश में नक्सलवाद के बाद नशे को उखाड़ फेंकेगी मोदी सरकार : डॉ. अर्चना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
After Naxalism, the Modi government will root out the drug menace from the country: Dr. Archana
चीका स्थित श्री भवानी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और अन्य। विज्ञ​प्ति
गुहला-चीका। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि नशा केवल किसी एक व्यक्ति या परिवार की समस्या नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा गंभीर सामाजिक संकट है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अगुवाई में जिस दृढ़ता से नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक अभियान चलाया गया, उसी संकल्प के साथ अब नशे के नेटवर्क को भी जड़ से समाप्त करने की दिशा में काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार और पुलिस नशे के सिंडिकेट पर प्रहार करने के साथ युवाओं को खेल, शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास से जोड़कर सकारात्मक दिशा देने का काम कर रहे हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता सेवा संकल्प अभियान के दौरान चीका स्थित श्री भवानी मंदिर में आयोजित नशा विरोधी जागरूकता अभियान में बोल रही थी। युवाओं और अभिभावकों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने नशे के खिलाफ लड़ाई को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाया है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी, प्रदेश सचिव रवि बतान, जिला परिषद चेयरमैन कर्मबीर कौल, पूर्व विधायक लीला राम और हिमांशु गोयल एडवोकेट उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जनजागरूकता अभियान है नशा मुक्त पंजाब यात्रा : डॉ. गुप्ता
डॉ. गुप्ता ने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करें। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पंजाब में नशे के खिलाफ बड़े-बड़े वादों के बावजूद यह समस्या आज भी गंभीर सामाजिक और राजनीतिक बहस का विषय बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब से सटे हरियाणा के जिलों और क्षेत्रों में विशेष सतर्कता की आवश्यकता है, ताकि नशे के नेटवर्क को सीमा पार फैलने से रोका जा सके। डॉ. गुप्ता ने कहा कि पंजाब में भाजपा की ओर से शुरू की गई नशा मुक्त पंजाब यात्रा इसी विषय पर व्यापक जनजागरूकता अभियान है।

चीका स्थित श्री भवानी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और अन्य। विज्ञप्ति

चीका स्थित श्री भवानी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और अन्य। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed