फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   People are getting relief from Samadhan Camp: DC

समाधान शिविर से लोगों को मिल रही राहत : डीसी

Sat, 29 Jun 2024 04:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 29 Jun 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
People are getting relief from Samadhan Camp: DC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय में शुक्रवार को भी समाधान शिविर लगाया गया। इसमें डीसी प्रशांत पंवार और एसपी उपासना ने शिकायतें सुनी। इस मौके पर शिविर में लोग परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, पंचायती राज विभाग, पुलिस विभाग, रेवेन्यू विभाग आदि विभागों से संबंधित शिकायत लेकर पहुंचे। समाधान शिविर में आए रवि कुमार व धूप सिंह की परिवार पहचान पत्र की त्रुटि को मौके पर ही ठीक किया। दोनों ने प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन का धन्यवाद किया।

रवि कुमार ने बताया कि उसके परिवार पहचान पत्र में उसकी पत्नी का नाम व मोबाइल नंबर ठीक करवाने के लिए समाधान शिविर में आया था, जहां अधिकारियों ने उसकी मौके पर ही ठीक कर दिया। वहीं धूप सिंह ने बताया कि पीपीपी में उसकी जन्म तिथि गलत दर्शाई गई थी। इसको लेकर वह काफी दिनों से परेशान था, लेकिन जिला प्रशासन के समाधान शिविर में आने से उसकी समस्या का मौके पर ही समाधान हो गया। इसी प्रकार गांव कसान कर्ण सिंह विदुर पेंशन व गांव मुन्नारेहड़ी के जगदीश बुढ़ापा पेंशन को लेकर शिविर में आए। डीसी प्रशांत पंवार ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही करते हुए जल्द पेंशन बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीसी प्रशांत पंवार ने कहा कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए उससे संबंधित आवश्यक दस्तावेजों का होना बहुत जरूरी है ताकि समस्या का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जा सके। अगर किसी शिकायत पत्र के साथ संलग्न दस्तावेजों में कमी है तो शिकायतकर्ता को सूचित किया जाए और दस्तावेज मांगते हुए समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आई 25 शिकायतें, 24 का किया मौके पर समाधान

गुहला-चीका। खंड विकास खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय चीका में शुक्रवार को आयोजित समाधान शिविर एसडीएम कृष्ण कुमार ने समस्याएं सुनी। इस शिविर में कुल 25 शिकायतें आई, जिसमें से 24 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed