फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Complaints received regarding Aadhaar card updates, ration card cancellations, and errors in the Family Identity Card.

Kaithal News: आधार कार्ड अपडेट, राशन कार्ड कटने, परिवार पहचान पत्र में त्रुटियों की आईं शिकायतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Complaints received regarding Aadhaar card updates, ration card cancellations, and errors in the Family Identity Card.
गुहला-चीका। वीरवार को एसडीएम कार्यालय गुहला में समाधान शिविर के दौरान एसडीएम मनीष कुमार यादव ने क्षेत्रवासियों की शिकायतें व समस्याएं सुनीं। समाधान शिविर के दौरान आधार कार्ड अपडेट, राशन कार्ड कटने, परिवार पहचान पत्र में त्रुटियां और पेंशन कटने से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। उन्होंने मौजूद अधिकारियों से मौके पर ही कई शिकायतों का निपटान करवाया। साथ ही उन्होंने पुरानी शिकायतों के बारे में अधिकारियों से फीडबैक लिया। एसडीएम ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने विभाग से संबंधित समाधान शिविर पोर्टल, सीएम विंडो और जन संवाद पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का निपटान जल्द करना सुनिश्चित करें। इस कार्य में लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन

एसडीएम ने समाधान शिविर के दौरान आई शिकायतों को सुनने के बाद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करते हुए कहा कि समाधान शिविर के अलावा कार्यालय में आने वाली प्रत्येक शिकायत को मार्क कर कार्यालय में लंबित न रखें। आमजन की शिकायतों व समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed