फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   1.85 lakh stolen from poultry farm owner's vehicle; FIR registered against Nepali employee.

Kaithal News: पोल्ट्री फार्म संचालक की गाड़ी से 1.85 लाख चोरी, नेपाली नौकर पर प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
1.85 lakh stolen from poultry farm owner's vehicle; FIR registered against Nepali employee.
कैथल। गांव कौल में पोल्ट्री फार्म संचालक की गाड़ी से उसके नौकर की ओर से एक लाख 85 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। आरोपी करीब चार साल पहले नेपाल से काम की तलाश में आया था और पोल्ट्री फार्म पर नौकरी करने लगा था। वह अपने पिता और भाई के साथ फार्म पर ही रह रहा था। वारदात के बाद आरोपी दोनों को साथ लेकर वहां से भाग गया।
विज्ञापन


गांव कौल निवासी शुभम कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने खेतों में पोल्ट्री फार्म बना रखा है। करीब चार साल पहले नेपाल निवासी विकास काम की तलाश में उसके पास आया था। उसने विकास को पोल्ट्री फार्म पर काम पर रख लिया। शुरुआत में विकास अकेला आया था लेकिन बाद में उसका भाई और पिता भी उसके साथ फार्म पर रहने लगे। शिकायतकर्ता के अनुसार, कुछ दिन पहले वह अपनी गाड़ी लेकर पोल्ट्री फार्म पर काम देखने के लिए गया था। उसने गाड़ी में 1 लाख 85 हजार रुपये रखे हुए थे। फार्म पर पहुंचने के बाद उसने गाड़ी को एक तरफ खड़ा कर दिया और वहीं रुक गया। इस दौरान आरोपी विकास की नजर गाड़ी में रखी नकदी पर पड़ गई।
विज्ञापन


रात को रुपये लेकर भागा
शिकायत के अनुसार रात करीब नौ बजे विकास गाड़ी में रखे 1 लाख 85 हजार रुपये चोरी करके वहां से भाग गया। वह अपने पिता और भाई को भी साथ ले गया। पोल्ट्री फार्म संचालक ने अपने स्तर पर आरोपी और उसके परिजनों की तलाश की लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी और आरोपी को गिरफ्तार कर नकदी बरामद करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि पोल्ट्री फार्म संचालक की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर आरोपी विकास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed