फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   parking project

मुख्यमंत्री की घोषणा के 2 साल बाद भी नहीं लग पाया सीएम कार्यालय से कोड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
parking project
parking project - फोटो : Kaithal
पहले कांग्रेस कार्यकाल में रणदीप सुरजेवाला द्वारा शिलान्यास व बाद में भाजपा के पिछले कार्यकाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा घोषित पार्किंग का प्रोजेक्ट अधूरा पड़ा है। कार चालकों व अन्य वाहन चालकों को पार्किंग की जगह न होने के कारण शहर में परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। हालत ये है कि सीएम की घोषणा के बावजूद अभी तक पार्किंग प्रोजेक्ट के लिए कोड तक नहीं लग पाया है। शहर में पुलिस ने अब सड़कों पर अनावश्यक रुप से खड़े होने वाले वाहनों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया है।
विज्ञापन

शहर में पार्किंग की बड़ी समस्या- पुराने 8 गेटों में बसने वाले कैथल शहर में बाहरी सड़कों करनाल, कुरुक्षेत्र व अंबाला रोड पर भी पार्किंग की गंभीर समस्या है। जिस कारण अक्सर जाम का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

शहरवासी धर्मबीर केमिस्ट ने कहा कि शहर में पार्किंग की जगह न होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। यह समस्या काफी पुरानी है। इस पर शीघ्र काम शुरू किया जाना चाहिए। जब नगर परिषद की ओर से जगह दे दी गई है तो उस पर काम पूरा करवाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज सेवी डा. अश्वनी हृतवाल ने कहा कि शहर में पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य चलाया गया है। सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों को साइड में करवाया जाता है। इस अभियान के सुखद परिणाम भी आ रहे हैं। छात्रावास रोड सहित कई जगहों से जाम से मुक्ति भी मिली है। लेकिन अधूरे पड़े पार्किंग प्रोजेक्ट को भी पूरा किया जाना चाहिए। पार्किंग प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा तो लोगों की काफी परेशानी दूर हो जाएगी।
पार्षद मोहन लाल शर्मा ने कहा कि पार्किंग प्रोजेक्ट के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा भी घोषणा की गई थी। इससे पूर्व कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी किया था। आला अधिकारियों से मांग की जाएगी कि सीएम की घोषणा अनुसार इस प्रोजेक्ट को शीघ्र पूरा किया जाए।
भाजपा नेता एवं पूर्व प्रत्याशी रहे राव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कैथल में चुनाव से सीएम मनोहर लाल द्वारा किए गए रोड शो में यह घोषणा की गई थी। उम्मीद है कि योजना पर जल्द काम शुरू हो।
ईओ नगर परिषद अशोक कुमार ने कहा कि कोरोना के चलते इस घोषणा का कोड लगना बाकी है। इसके बाद ही एस्टिमेट जैसे अन्य औपचारिकताएं पूरी हो पाएंगी। उम्मीद है कि जल्द ही इसका कोड लग जाएगा।

नगर परिषद कार्यालय के निकट की गई है करीब तीस फुट खुदाई
करीब सात मंजिला बनने वाले इस पार्किंग प्रोजेक्ट के लिए नगर परिषद भवन व थाना शहर के बीच करीब तीस फुट की खुदाई भी की गई है। इसमें तीन मंजिल अंडरग्राउंड पार्किंग व उसके ऊपर भवन बनाया जाना था। जो आज तक खुदाई से आगे नहीं बढ़ पाया। गहरा गड्डा होने के कारण हादसों का डर भी बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed