{"_id":"b290f779d4b4761f3f0658c69705c360","slug":"panchyat-election-news-hindi-news-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की होगी वीडियोग्राफी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की होगी वीडियोग्राफी
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
Updated Fri, 08 Jan 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव में सभी संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। इस कार्य के लिए सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफरों के साथ तैनात किए जाएंगे, जो मतदान केंद्र के बाहर असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखेंगे। जिले के 286 मतदान केंद्र संवेदनशील तथा 220 मतदान केंद्र अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं।
मतदान केंद्रों पर पुलिस के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। यह जानकारी डीसी निखिल गजराज ने दी। उन्होंने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में प्रत्येक मतदाता को चार वोट डालने होंगे। दो मत सरपंच व जिला परिषद के लिए ईवीएम मशीन तथा पंच व ब्लाक समिति के सदस्य के लिए मत पत्र द्वारा वोट डाले जाएंगे।
पंच और सरपंच के मतों की गणना मतदान समाप्ति के बाद मौके पर की जाएगी, लेकिन पंचायत समिति और जिला परिषद के मतों की गणना 28 जनवरी को करवाई जाएगी। प्रथम चरण में कैथल एवं गुहला खंड के लिए 10 जनवरी को, द्वितीय चरण में पूंडरी एवं राजौंद खंड में 17 जनवरी को तथा तीसरे चरण में सीवन एवं कलायत खंड में 24 जनवरी को मतदान प्रात: साढ़े 7 बजे से सायं 4 बजे तक होगा।
विज्ञापन
मतदान के दिन सायं 4 बजे मतदान का समय खत्म होने के बाद मतदान केंद्र के बाहर खड़ेे सभी मतदाताओं को मतदान अधिकारियों द्वारा स्लिप जारी की जाएगी तथा मतदान केंद्र परिसर में लाईन में खड़े लोगों को मतदान करवाया जाएगा।