फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Oxy meter is not available in the market .. Prices increased before now no longer available

मार्केट में ऑक्सी मीटर नहीं मिल रहा..पहले कीमतें बढ़ीं अब उपलब्ध ही नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Oxy meter is not available in the market .. Prices increased before now no longer available
कोरोना महामारी में जहां दिल्ली सहित बड़े शहरों से स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रयोग होने वाले उपकरणों की आपूर्ति प्रभावित हुई है। वहीं कुछ लोगों द्वारा स्टॉक होने से ये लोगों की पहुंच से दूर हो रहे हैं। कई उपकरणों की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी बताई जा रही है।
विज्ञापन

ऑक्सीमीटर की भारी कमी-शहर में ऑक्सीमीटर की भारी कमी बनी हुई है। कोरोना संकट में लोगों को ऑक्सीजन का स्तर मापने के लिए इस यंत्र का प्रयोग किया जाता है। हालांकि किसी अस्पताल में ऑक्सीमीटर की कमी अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन लोगों द्वारा घरों में खुद ऑक्सीजन स्तर जांचने के लिए इस उपकरण की खरीद की जा रही है। लेकिन यह मार्केट में लगभग न के बराबर ही उपलब्ध है।
विज्ञापन

एक कैमिस्ट ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पहले तो इस उपकरण के 800 से बढ़ाकर रेट करीब 2000 हो गए। अब यह मार्केट में उपलब्ध ही नहीं हैं।
इसी प्रकार से एक अन्य कैमिस्ट ने बताया कि ऑक्सीजन पाइप व ऑक्सीजन फ्लो मीटर मार्केट में या तो उपलब्ध ही नहीं हैं। वहीं थर्मामीटर, ग्लब्ज, स्टीमर की कीमतों पहले से ज्यादा बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य कैमिस्ट ने बताया कि दो तरह के टीके उपलब्ध होने के बावजूद एक तरह से उनकी कमी घोषित की गई है। जबकि ये उपलब्ध भी हैं और इनकी कीमतों में भी पीछे से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।
इस संबंध में शहर में कैमिस्ट प्रदीप कुमार ने कहा कि दिल्ली से माल आना बंद हो गया है। वहां लॉकडाउन है। जिस कारण कई तरह के उपकरणों की मार्केट में कमी बनी हुई है। जिले में किसी भी उपकरण की कालाबाजारी नहीं हो रही है। ऑक्सीमीटर सहित कई तरह के उपकरण बाजार में उपलब्ध ही नहीं हैं। ग्लब्ज आदि की कीमतों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है।
कैमिस्ट एसोसिएशन के चेयरमैन धर्मबीर ने कहा कि महामारी के दौर में किसी भी कैमिस्ट को कालाबाजारी नहीं करनी चाहिए। मानवता की सेवा का यह समय है। ऐसे में पहले की तरह से उपकरणों की कीमतें रखें और जितनी हो सके लोगों की सेवा करें।

डीसी सुजान सिंह यादव ने कहा कि किसी भी अस्पताल में ऑक्सीमीटर की कमी नहीं हैं। फिर भी यदि किसी दुकानदार द्वारा कालाबाजारी किए जाने की बात सामने आई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में जीवन रक्षा के आवश्यक उपकरण उपलब्ध हैं। ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed