फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Overloaded vehicles are becoming the cause of trouble

ओवरलोड वाहन बन रहे परेशानी का सबब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Overloaded vehicles are becoming the cause of trouble
16-कैथल। सड़क पर जमा पानी। - फोटो : Kaithal
सीवन। सड़क पर धड़ल्ले से चल रहे ओवरलोड वाहन राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। इन ओवरलोड वाहनों और ट्रालियों में तूड़ी, पराली की गांठ, लकड़ी व अन्य सामान होता है और यह ट्रैक्टर ट्राली चालक अपने वाहन को सड़क के बिल्कुल बीच में चलाते हैं। इस कारण से पीछे सड़क पर वाहनों की कतार तक लग जा रही है।
विज्ञापन

पीछे चलने वाले वाहनों का रास्ता नहीं मिल पाता है। इन दिनों पराली की गांठ की ढुलाई चल रही है। इसके साथ ही सुबह के समय तो लकड़ी की फट्टी आदि लेकर भी ट्रैक्टर ट्राली यहां से निकलते हैं। तूड़ी की भरी हुई ट्राली की चौड़ाई तो बाकी सभी वाहनों से अधिक होती है, जिससे सड़क पर अवरोध हो जा रहा है। कस्बा में डिवाइडर बनने के बाद से सड़कें संकरी हो गई है और इस कारण से जब भी कोई भी ओवरलोड ट्राली नगर के बीच में से निकलती है तो जाम की स्थिति बन जाती है। इस ट्राली में पराली की गांठें इतनी अधिक भरी हुई होती है। पास से गुजरने में भी डर लगता है कि कहीं कोई पराली की गांठ ऊपर ही न गिर जाए। प्रशासन इन्हें देखकर भी मूकदर्शक बना हुआ है। प्रशासन कोई ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed