फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   other

जिले भर में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
other
जिले भर में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर्व धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें महर्षि वाल्मीकि को नमन किया गया। राजौंद में जय वाल्मीकि जय भीम आश्रम ट्रस्ट द्वारा आयोजित भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह एवं मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा पहुंची। जहां उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने आदिकाव्य रामायण की रचना कर गौरवशाली संस्कृति को संजोने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने महाकाव्य के माध्यम से प्रेम, त्याग, तप व यश की भावनाओं का महत्व बताते हुए समाज के अंदर आपसी सौहार्द को बढ़ाने का संदेश दिया है। राज्य मंत्री कमलेश ढांडा बुधवार को उन्होंने कहा कि उनके द्वारा रचित महाकाव्य रामायण हमें सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। आज प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक परंपरा शुरू की है, जिसमें ऋषियों, संतों और महापुरुषों की जयंती सरकारी आयोजन के तौर पर मनाई जाती हैं। इसी विचार पर आगे बढ़ते हुए और वंचित, जरूरतमंद के लिए सरकार ने जो कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उनका लाभ उठाने के लिए समाज को जागरूक करने का समय आ गया है। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कर्ण प्रताप बेदी, वीके सिंह राणा, राजौंद मंडल अध्यक्ष कपिल दीक्षित, संजीव कांगड़ा, सुशील पांचाल, महेंद्र शर्मा, संजीव दीक्षित, सीमा रानी, सुल्तान फौजी, शेखर, सुशील वाल्मीकि, डॉ. साहिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कैथल। दलित समाज को जानबूझकर सत्तर साल विकास से दूर रखा गया। आप की सरकार ने दिल्ली में पांच साल में इस समाज को मुख्यधारा से जोड़ा। विकास की चाबी बस शिक्षा है। जिसे दिल्ली सरकार ने बिल्कुल मुफ्त कर दिया है। यह बातें आप नेता सुखवीर सिंह ने महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर कही। भगत सिंह स्टूडेंट
विज्ञापन

यूनियन के अध्यक्ष सुल्तान खेड़ी गुलामअली, राहुल बक्सर, जीत सिंह बुरा, सागर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने वाल्मीकि चौक पर भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित कर वाल्मीकि जयंती मनाई। इस अवसर पर सैंडी बाबा, राहुल, सागर, संजू, अरुण शेरगढ़, सागर माटू, साहिल क्योड़क व सनी क्योड़क मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्राचार्या आरती गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम के दौरान अंतर्गत बीए प्रथम वर्ष की छात्रा पावनी व कोमल एवं बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा जूही एवं कनिका ने भाषण एवं कविता प्रस्तुत की। महाविद्यालय के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि भगवान वाल्मीकि का जीवन और उनकी शिक्षाएं मनुष्य को सदकर्मों पर चलने के लिए प्रेरित करती है। मंच का संचालन श्वेता तंवर ने किया।
कैथल। अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में जिले के गांव बंदराना के गुरु ब्रह्मानंद आश्रम में हवन किया गया। इस हवन संरक्षक स्वामी आत्मानंद सरस्वती के सौजन्य से हुआ। हवन को स्वामी आत्मानंद सरस्वती ने मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न करवाया। स्वामी आत्मानंद सरस्वती ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि त्रेता युग के महान ऋषि थे। भगवान श्री राम भी उनका बहुत आदर करते थे।
कैथल। भगवान वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में बाबा चंचल गिरी वाल्मीकि समाज सेवा ट्रस्ट की ओर से भगवान वाल्मीकि मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान भगवान वाल्मीकि को फूल और प्रसाद अर्पित किए गए। कार्यक्रम की शुभारंभ का हवन करके किया। ट्रस्ट द्वारा सात कन्याओं को भोग लगाकर भंडारे का शुरू किया गया। इस अवसर पर अशोक भुंभक, अनिल सौदा, मिस्त्री रामपाल, महेंद्र सहोत्रा, अनूप सहोत्रा, नीरज कुमार व इंद्राज मौजूद रहे।
कैथल। मून लाइट पब्लिक स्कूल में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय में प्रशिक्षण ले रही एनटीटी, ब्यूटी पार्लर के विद्यार्थियों ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर उन्हें नमन किया। विद्यालय के एमडी पालाराम सैनी ने कहा कि एक बार महर्षि वाल्मीकि ध्यान में मग्न थे। तब उनके
शरीर में दीमक चढ़ गई थी। साधना पूरी होने पर महर्षि वाल्मीकि ने दीमकों को हटाया था। दीमकों के घर को वाल्मीकि कहा जाता है। ऐसे में इन्हें भी वाल्मीकि पुकारा गया। वाल्मीकि को रत्नाकर के नाम से भी जानते हैं। इस अवसर पर पूजा सैनी प्रधानाचार्य, दीक्षा, दिव्या, कोमल, दलजीत, सोनू, अंजू, रीना देवी, नैना, रितू,
काजल मौजूद थे।
कैथल। हरियाणा रोडवेज की एससी यूनियन ने बस स्टैंड स्थित कार्यशाला में महर्षि वाल्मीकि का जयंती मनाई। मुख्य अतिथि के रूप में ऑल हरियाणा शेड्यूल्ड कास्ट इंप्लाइज फेडरेशन के जिला प्रधान राजेश सिंहमार ने शिरकत की। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। राजेश ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डाला। एससीबीसी एकता मंच के प्रधान एडवोकेट धर्मपाल रती, सह सचिव कृष्ण रंगा एवं चीफ इंस्पेक्टर भाना राम को महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुरेंद्र मोर, वर्कशॉप मैनेजर रोहताश कुमार, संस्थान प्रबंधक भाना राम, चीफ इंस्पेक्टर बलबीर कुमार, इंस्पेक्टर पृथ्वी सिंह, एससी यूनियन प्रधान कैथल के प्रधान आनंद सांघन व महावीर संधू मौजूद रहे।
सीवन। महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह भंडारा वाल्मीकि समाज की ओर से लगाया गया। इसी कड़ी में लोक सेवा मंच सीवन की ओर से महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संगठन के प्रधान ओमप्रकाश मुटरेजा व गणमान्य व्यक्तियों ने एकत्रित होकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। वहीं ओम प्रकाश मुटरेजा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के जीवन से बहुत कुछ सीखने को मिलता है, उनका व्यक्तित्व साधारण नहीं था। इस अवसर पर जसवंत सिंह वडैंच, धीरज मदान, सुरेश मलिक, राम किशन व संजू सैनी मौजूद रहे।
कलायत। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज संगठन द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। इसमें महर्षि वाल्मीकि, श्री रामचंद्र, माता सीता, लक्ष्मण, वीर हनुमान, लव-कुश और रामायण के अन्य पात्रों की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। यात्रा के दौरान महर्षि वाल्मीकि, संत गुरु रैदास, संत कबीर व संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्रों के माध्यम से आयोजकों ने लोगों को महान विभूतियों के जीवन दर्शन का संदेश दिया। शोभा यात्रा में युवाओं का मोटर साइकिल सवार जत्था शामिल रहा। महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने मुख्य मेहमान के रूप में शिरकत की। उन्होंने श्री कपिल मुनि तट के पास स्थित धर्मशाला परिसर में महर्षि वाल्मीकि आश्रम विकसित करने का भरोसा समाज को दिलाया था। इसके तहत प्रथम चरण में 21 लाख रुपए की राशि की घोषणा मंत्री ने मौके पर की थी।
कलायत। गांव सजूमा स्थित राजकीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में भगवान महर्षि वाल्मीकि प्रगट दिवस मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर निवर्तमान सरपंच जसविंद्र सिंह ने शिरकत की। इसकी अध्यक्षता मुख्याध्यापक रामकुमार रोहिल्ला ने की। समारोह की शुरूआत महर्षि के चित्र के समक्ष ज्योत प्रचंड से हुई। इस दौरान संस्थान के स्टाफ के रूप में मीना देवी, अनीता, गोपाल दास, रामचंद्र और अन्य कर्मी मौजूद रहे। अंजली शर्मा, सोनिया बैद, सलोनी व हर्षिक पठानियां ने अपनी प्रस्तुति के जरिए महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डाला।
गुहला चीका। वाल्मीकि मंदिर हाल में प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सांसद नायब सैनी ने ऑनलाइन होकर महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर हरियाणा वासियों को बधाई दी और महर्षि वाल्मीकि के नक्शे कदम पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया। सांसद नायब सैनी ने कहा कि भगवान वाल्मीकि सनातन धर्म की महान विभूति थे। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि त्रिकालदर्शी विज्ञान विशारद थे, उनके द्वारा हिंदू धर्म के महान ग्रंथ रामायण की रचना की गई थी, जिसके मार्गदर्शन में आज तमाम हिंदूओं की आस्था जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इन्हें अपनाकर मनुष्य अपनी कल्याणकारी रचनाओं को ऊंचाइयों तक ले जा सकता है। इस बारे में जानकारी देते हुए चीका महर्षि वाल्मीकि सभा के सदस्यों ने बताया कि सांसद द्वारा महर्षि वाल्मीकि के आश्रम के सामुदायिक हाल में मूलभूत सुविधाओं के लिए 5 लाख रुपये अनुदान राशि देने की घोषणा की। वहीं हलका गुहला के गांव खरौदी व वार्ड नंबर 12 बेगा बस्ती में भी महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महा ऋषि वाल्मीकि सभा के तमाम सदस्य वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक ओम प्रकाश बबली ठेकेदार, विनोद कुमार, गुरमीत, रोहताश, पाला राम, बनारसी दास आदि मौजूद रहे।
ढांड। खनौदा गांव में ग्रामीणों द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध समाजसेवी जगदीश कांगर खनौदा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने भगवान वाल्मीकि के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि जगदीश कांगर खनौदा ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्पार्पित किए एवं दीप प्रज्जवलन किया। इस अवसर पर प्रदीप, रामकुमार, रिंकू राम, पाला, बलजीत, सोनू, राजू व रोशन लाल मौजूद रहे।

कैथल। डॉ. भीम राव आंबेडकर युवा सभा ने गांव क्योड़क में वाल्मीकि दिवस मनाया। बुधवार रात को महिलाओं, बच्चों व युवाओं ने वाल्मीकि महर्षि का सत्संग के माध्यम से गुणगान किया। सुबह आरती करने के बाद प्रसाद का भंडारा लगया गया। सभा के अध्यक्ष कैलाश चंद क्योडक़ ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ऐसे महापुरुष थे, जिन्होंने भगवान राम के पुत्रों लव-कुश को शिक्षा दी। इससे उनकी महानता को आसानी से समझा जा सकता है। इस अवसर पर ओमप्रकाश, रामप्रताप, राकेश, नरेश पंच, विक्की, कश्मीर सिंह, रमेश, जिले सिंह, राजीव व अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed