कैथल। राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को जिला स्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके संयोजक प्रो. देवेंद्र ने बताया कि कैथल जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से 40 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य प्रो. सुनीता अरोड़ा ने शिरकत की। प्रतियोगिता में कोविड-19 और चुनौतियां, रोल ऑफ आईपीआर, जंक फूड के प्रभाव, रिस्क ऑफ मॉडर्न ओलंपिक गेम्स, इंपैक्ट ऑफ कोविड-19 ऑन एजुकेशन सिस्टम के विषयों पर निबंध लेखन करवाया गया।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों में से टॉप-10 का चयन राज्य स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. पूनम लोहान एवं प्रो. अमित कुमार ने निभाई। वहीं प्रो. हिमांशु तनेजा, रूपाली, नविता, नीलम, सीमा रानी, मंजू, सीमा, वीरेंद्र खटकड़, मेहर सिंह और लैब सहायक जय भगवान ने सहयोग किया। प्रतियोगिता में डॉ. बीआर आंबेडकर गवर्नमेंट कॉलेज कैथल से स्वाति, श्वेता पंचाल, अंकित, चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय ढांड से कनिका, शीतल, स्वाति, आईजी कॉलेज कैथल से ज्योति, आरकेएसडी कॉलेज कैथल से ज्योति और साहिल, चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय पूंडरी से राविश ने टॉप टेन में स्थान प्राप्त किया। ये सभी राज्य स्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लेंगे।