फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Online billing reached 90 percent in lockdown in Electricity Corporation, Kaithal

बिजली निगम में लॉकडाउन में 90 फीसदी पहुंची ऑनलाइन बिलिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Online billing reached 90 percent in lockdown in Electricity Corporation, Kaithal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार द्वारा लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन लगने से अधिकांश लोग बिजली का बिल ऑनलाइन भरने लग गए है। इससे बिजली निगम में ऑनलाइन बिलिंग बढ़ गई है।
कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोग सरकारी कार्यालयों में जाने से परहेज करने लगे हैं। ऐसे में बिजली निगम में जहां पहले 60 से 65 फीसदी लोग ही ऑनलाइन बिल भरते थे। अब वह 90 फीसदी तक लोग बिल भरने लगे हैं। लॉकडाउन होने से उपभोक्ता ऑफलाइन बिल भरने की बजाए ऑनलाइन बिलिंग करना पसंद कर रहे हैं। लॉकडाउन लगते ही बिजली निगम ने उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बिलिंग करने की अपील की थी। वहीं निगम ने लॉकडाउन लगते ही कैश काउंटरों पर भी कर्मचारियों की संख्या को घटाकर 50 फीसद तक कर दिया है।
विज्ञापन

बिजली निगम से मिली जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष कोरोना महामारी की शुरुआत से पहले केवल 40 फीसदी ऑनलाइन पेमेंट ही उपभोक्ताओं द्वारा की जाती थी। इसके बाद जब पिछले वर्ष लॉकडाउन के दौरान यह फीसद 40 से बढ़कर 60 प्रतिशत तक हुआ था। तो इस वर्ष बढ़कर 90 फीसदी हो गया है। बता दें कि कैथल जिले में आने वाले सर्कल में डेढ़ लाख के करीब घरेलू बिजली के कनेक्शन हैं। जबकि अकेले कैथल शहर में करीब 40 हजार कनेक्शन हैं। जिनका डिविजन स्तर पर पेमेंट ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उतर हरियाणा बिजली वितरण निगम के एक्सईएन भूपेंद्र सिंह वधावन ने बताया कि लॉकडाउन लगने के बाद ही बिजली निगम के सभी उपभोक्ताओं को अपील की गई थी कि वह ऑनलाइन पेमेंट करके बिल भरें। इस दौरान अधिकतर उपभोक्ताओं ने निगम की अपील को माना है। जिसका नतीजा यह है कि वर्तमान में करीब 90 फीसदी ऑनलाइन माध्यम से बिल की अदायगी की हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed