फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   On July 19, a batch of farmers will leave on the Tikri border

19 जुलाई को टीकरी बॉर्डर पर होगा किसानों का जत्था रवाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
On July 19, a batch of farmers will leave on the Tikri border
खेती बचाओ देश बचाओ संघर्ष समिति द्वारा जींद रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर 205 वें दिन भी धरना जारी रहा। इसकी अध्यक्षता मजदूर संगठन सीटू नेता नरेश रोहेड़ा ने की। अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान महेंद्र सिंह ने कहा कि हमारा आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक कृषि कानून वापस नहीं होते और एमएसपी की गारंटी नहीं दी जाती। उन्होंने सरकार से मांग की कि पेट्रोल, डीजल और गैस की बड़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस लिया जाए। उन्होंने बताया कि 19 जुलाई को अखिल भारतीय किसान सभा का एक जत्था कैथल से टीकरी बार्डर के लिए रवाना होगा। सीटू नेता नरेश रोहेड़ा ने कहा कि किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन और सीटू ने अखिल भारतीय स्तर पर फैसला लिया है कि तीनों संगठन गांव-गांव में जाकर जनता में आंदोलन के प्रति और ज्यादा जागरूकता लाएंगे, ताकि इस आंदोलन को और तेज किया जा सके और इस जन आंदोलन की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे। धरने को किसान नेता ईश्वर सिंह खेड़ी शेरू, जयपाल फौजी प्यौदा, अजमेर सिंह, बलजीत सिंह चंदाना और केहर सिंह तितरम ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed