फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Now people journey to kaithal to kullu manaly by roadways bus

जिलावासी कैथल से कुल्लू मनाली तक हरियाणा रोडवेज की बसों में कर सकेंगे सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Now people journey to kaithal to kullu manaly by roadways bus
अनलॉक के बाद जैसे ही यात्रियों की संख्या में इजाफा शुरू हुआ वैसे ही रोडवेज विभाग ने रूटों की समीक्षा करनी आरंभ कर दी है। साथ ही प्राईवेट व किलोमीटर स्कीम की बसों को भी रूट देने की तैयारी कर ली है। हरियाणा के साथ लगते राज्य हिमाचल प्रदेश ने भी डिपो से रूट मांगे है। जिसमें मनाली, बद्दी व धर्मशाला रूट शामिल है। हालांकि ये अभी तक तय नहीं हुआ कि किस रूट पर कितनी बसें और किस समय सारणी पर चलेंगी। अगर कैथल से मनाली के लिए रोडवेज बसों का संचालन होता है तो जिलावासियों को काफी सुविधा मिलेगी। फिलहाल विभाग की कार्रवाई कागजों में ही उलझी हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते सप्ताह विभाग के पास हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग से रूटों की तय सीमा को लेकर लेटर जारी हुआ जिसमें हिमालच के तीन-चार रूट हैं। लेकिन अभी तक विभाग आपस में आनाकानी कर रहा है। फिलहाल विभाग के कर्मचारी प्रपोजल बनाने में लगे हुए है। वहीं शहरवासी पवन कुमार, अमित, सोनू, रवि, कपिल, विक्रम, राकेश, प्रमोद, अरूण ने बताया कि कैथल से मनाली के लिए बसों के संचालन होने से काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

दस साल से चल रहा मसला
सूत्रों के अनुसार हिमाचल डिपो से रूटों को लेकर मसला करीब दस साल पुराना है। कई बार डिमांड भेजी गई है। लेकिन किसी कारण से किलोमीटर न बन पाने की वजह से रूटों पर बसें नहीं चल पाईद्घ इस बार भी डिपो से चार रूट मांगे हैं जिन पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। संबंधित अधिकारी भी रूट देने से हिचकिचा रहे हैं। साथ ही अधिकारी ये कहते नजर आ रहे हैं कि बसों के चलने के बाद भी वहां पर पर्याप्त यात्री नहीं मिलते जिससे विभाग को अधिक खर्च उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटरा, शिमला सहित दिल्ली, जयपुर व पंजाब के लिए भी बसें बंद
एसएस जीता राम ने बताया कि कोरोना के कारण विभाग के अधिकारियों के आदेशों के बाद अभी कैथल से राजस्थान के जयपुर, दिल्ली व पंजाब के लिए बसें नहीं चल रही हैं। वहीं कटरा व शिमला के लिए भी गाड़ियों पर रोक लगी हुई है। जैसे ही आदेश होंगे उसी आधार पर गाड़ियां भेजी जाएंगी।
हिमाचल डिपो द्वारा कैथल से चार रूटों के लिए डिमांट भेजी है। रूटों की समीक्षा के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
कमलजीत, टीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed