फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   news-ktl

अधिकतम तापमान बढ़ा, गेहूं के लिए नुकसानदायक

Wed, 06 Jan 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Wed, 06 Jan 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
तापमान को लेकर परेशानियां कम होती नजर नहीं आ रही हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस और बढ़ गया जो गेहूं की फसल के लिए इस समय चिंताजनक है। बुधवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन


विदित रहे कि इस बार दिसंबर और जनवरी में जरूरत के हिसाब से ठंड नहीं हो रही है। इसका खामियाजा गेहूं के उत्पादन में भुगतना पड़ सकता है। इस बार तापमान सामान्य से ज्यादा चल रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस था। जो बुधवार को बढ़कर 22.6 सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन


विशेषज्ञों के अनुसार इस समय अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं होना चाहिए। वहीं पिछले सालों में न्यूनतम तापमान जहां 1 या 2 डिग्री सेल्सियस होता था, वह इस बार 5 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है। बुधवार का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर डागर का कहना है कि मौसम की जो स्थिति चल रही है। वह गेहूं की फसल के लिए चिंताजनक है। इस मौसम का उत्पादन पर असर हो सकता है। वीरवार रात को और शुक्रवार दिन में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।


इससे शायद तापमान में कुछ कमी आए। इसके बाद 11 जनवरी को हल्की बरसात की उम्मीद है। इस समय सामान्य तापमान के तौर पर अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं होना चाहिए। लेकिन मंगलवार के मुकाबले यह 1 डिग्री सेल्सियस ओर बढ़ गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस था। जो बुधवार को 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जो मौसम में परिवर्तन का सूचक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed