Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   New problem: Paddy gets wet in grain market due to rain

नई मुसीबत : बारिश से अनाज मंडी में धान भीगा

Sat, 28 Sep 2024 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 28 Sep 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
New problem: Paddy gets wet in grain market due to rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिलेभर में शुक्रवार को दूसरे दिन भी दोपहर के समय तेज बारिश हुई। इस तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं अनाज मंडी में पड़ा धान भीग गया। करीब 100 क्विंटल धान भीगने से किसानों पर दोहरी आफत आ गई।

शुक्रवार सुबह बादल छाए रहे थे। इसके बाद अपराह्न करीब तीन बजे मौसम बदला और तेज बारिश हुई। इस दौरान करीब 15 मिनट तक तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत अगले दो दिन तक बारिश की संभावना है। एक तरफ बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, मंडियों में खुले में पड़ी धान की फसल भीग गई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस सीजन के शुरुआत में कम बारिश हुई थी। धान की रोपाई करते समय भी किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.4 और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि आगामी दो दिनों तक बारिश की संभावना है। इस कारण धान की फसलों को अब नुकसान हो सकता है। किसान धान की फसल में ज्यादा पानी न खड़ा रखें। मौसम बदलते समय बीमारियों का भी खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed