{"_id":"6a3583eb7bbfed5ff802fe9e","slug":"neet-candidates-will-be-able-to-travel-for-free-on-buses-by-showing-their-roll-numbers-kaithal-news-c-245-1-kht1012-151143-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नीट परीक्षार्थी रोल नंबर दिखाकर बसों में कर सकेंगे निशुल्क यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नीट परीक्षार्थी रोल नंबर दिखाकर बसों में कर सकेंगे निशुल्क यात्रा
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड का दृश्य। संवाद
कैथल। 21 जून को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के लिए कैथल बस अड्डे पर 10 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। परीक्षार्थी रोल नंबर दिखाकर इन बसों में यात्रा कर सकते हैं। इन बसों के माध्यम से परीक्षार्थियों को जरूरत के अनुसार विभिन्न परीक्षा केंद्रों तक नि:शुल्क पहुंचाया जाएगा, ताकि उन्हें परिवहन संबंधी किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विभाग के अधिकारियों के अनुसार कुरुक्षेत्र, जींद, करनाल और कैथल रूट पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इन बसों का लाभ विशेष रूप से दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा जिससे वे समय पर अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकेंगे। परीक्षार्थियों की सहायता के लिए बस अड्डे पर इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये अधिकारी विद्यार्थियों को बसों की जानकारी देने, उचित मार्गदर्शन करने और आवश्यक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य करेंगे। विभाग ने सभी अभ्यर्थियों से समय से पहले यात्रा शुरू करने और अपने एडमिट कार्ड साथ रखने की अपील की है।
रोडवेज विभाग ने परीक्षा केंद्रों तक नि:शुल्क यात्रा की व्यवस्था की है। परीक्षार्थी अपना रोल नंबर या एडमिट कार्ड दिखाकर रोडवेज बसों में बिना टिकट यात्रा कर सकेंगे। प्रशासन के अनुसार जिले में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार जिले के 1841 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए एडीसी सुशील कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आठ ड्यूटी मैजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं जिनमें तीन अधिकारियों को रिजर्व रखा गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी और स्पेशल पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। केंद्रों के आसपास यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी। साथ ही सीसीटीवी कैमरे, जैमर और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
ये रहेंगे परीक्षा केंद्र
जिले में डॉ. बीआर आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय जगदीशपुरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमेटी चौक, जवाहर नवोदय विद्यालय तितरम, पीएम श्री जीजीएसएसएस जखोली अड्डा और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गीता भवन को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
उपायुक्त अपराजिता के निर्देशानुसार सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बस अड्डे पर अतिरिक्त बसें रिजर्व रखी गई हैं और परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। परिवहन सुविधा संबंधी किसी भी सहायता के लिए विद्यार्थी बस अड्डे के संस्थान प्रबंधक से संपर्क कर सकते हैं। - कमलजीत सिंह, जीएम, रोडवेज विभाग