फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Nazir arrested from Kashmir's Pulwama was taken on remand for five days

कश्मीर के पुलवामा से गिरफ्तार नजीर को पांच दिन के रिमांड पर लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Nazir arrested from Kashmir's Pulwama was taken on remand for five days
सिपाही पद की भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा की ऑसर-की लीक मामले में कश्मीर के पुलवामा से गिरफ्तार किए गए आरोपी नजीर को कैथल न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे पांच दिन के रिमांड पर लिया है। इसके अलावा आंसर-की हासिल करने वाले चार अन्य युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विदित रहे कि हिसार के खांडाखेड़ी निवासी राजकुमार से 10 दिन के रिमांड के दौरान पुलिस ने तीन दिन पहले कश्मीर के पुलवामा से आरोनी नजीर को गिरफ्तार किया था। जिसने मध्यस्थता करतमे हुए राजकुमार को यह आंसर-की उपलब्ध करवाई थी। जिसे उसने आगे नरेंद्र को एक करोड़ रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने उसे कश्मीर से कैथल लाकर न्यायालय में पेश किया। जहां पूछताछ के लिए पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। उससे पूछताछ जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी नजीर से पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी तक पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन

दूसरी ओर सीआइए-2 की पुलिस टीम ने आंसर-की हासिल करने के आरोपियों बलजीत सिंह निवासी कुंबा खेडा जिला हिसार, अमन निवासी कापड़ो जिला हिसार, नरेश निवासी सोंगरी तथा सुशील निवासी कुचराना कलां को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी ने कैथल में कोचिंग सेंटर चलाने वाले आरोपी रमेश से ऑंसर-की हासिल की थी। चारों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 4 मोबाइल फोन पुलिस द्वारा बरामद कर लिए गए तथा चारों आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए। इस मामले में अब तक 21 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी नजीर अहमद खांडे निगवासी फरता बल पामेर जिला पुलवामा श्रीनगर को अदालत में पेश कर दिया गया। जिसका मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी सहित व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय से 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed