फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Naveen Jindal created history, won for the third time

Kaithal News: नवीन जिंदल ने रचा इतिहास, तीसरी बार जीते

Wed, 05 Jun 2024 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 05 Jun 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Naveen Jindal created history, won for the third time
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कुरुक्षेत्र लोकसभा के रण में जिंदल ने इतिहास रचते हुए इस सीट पर तीसरी बार जीत दर्ज की। कड़े मुकाबले में वह कुरुक्षेत्र का रण भले जीत गए हो लेकिन प्रतिद्वंद्वी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता ने उन्हें हर विधानसभा में कड़ी टक्कर दी। इस सीट पर भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाई है।

आखिरकार भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल

इससे पहले भाजपा के ही नायब सैनी व राजकुमार सैनी सांसद बन चुके हैं। जीत के बाद तीसरी बार सांसद बने नवीन जिंदल ने मां सावित्री जिंदल, पत्नी शालू जिंदल व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मां भद्रकाली मंदिर में माथा टेका तो पूजा अर्चना की। इसी के साथ वे मां भद्रकाली मंदिर के समक्ष ही स्व ओपी जिंदल पार्क में गए, जहां उन्होंने अपने पिता को नमन किया। इसके उपरांत शहर में भव्य रोड शो निकाला। उनका जोरदार स्वागत हुआ।
विज्ञापन

विधानसभाओं में राउंड के अनुसार हुई मतों की गणना
कैथल। कैथल में चारों विधानसभाओं में राउंड के अनुसार मतों की गणना हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने बताया कि कैथल में 16, कलायत, गुहला व पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में 15-15 राउंड की मतगणना का कार्य पूर्ण किया गया। कैथल में भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल को 75 हजार 741 मत प्राप्त हुए, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील गुप्ता को 58 हजार 222, इनेलो के उम्मीदवार अभय सिंह चौटाला को 8755, बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार दीपक मेहरा को 3740, जेजेपी के उम्मीदवार पाला राम सैनी को 952 वोट प्राप्त हुए। इसके अलावा 371 वोट नोटा में डाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलायत विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नवीन जिंदल को 49 हजार 622 मत प्राप्त हुए, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील गुप्ता को 64 हजार 59, इनैलो के उम्मीदवार अभय सिंह चौटाला को 17 हजार 274, बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार दीपक मेहरा को 4468, जेजेपी के उम्मीदवार पाला राम सैनी को 828 वोट प्राप्त हुए। इसके अलावा 243 वोट नोटा में डाले गए।

पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नवीन जिंदल को 56 हजार 591 मत प्राप्त हुए, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील गुप्ता को 44 हजार 656, इनैलो के उम्मीदवार अभय सिंह चौटाला को 8 हजार 306,बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार दीपक मेहरा को 3 हजार 270 तथा जेजेपी के उम्मीदवार पाला राम सैनी को 511 वोट प्राप्त हुए। इसके अलावा 184 वोट नोटा में डाले गए।


गुहला विधानसभा क्षेत्र जिंदल को 50 हजार 626, डॉ. सुशील को 58 हजार 681, अभय सिंह चौटाला को 8 हजार 143, बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार दीपक मेहरा को 1 हजार 495 तथा जेजेपी के पाला राम सैनी को 747 वोट प्राप्त हुए। 314 वोट नोटा में डाले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed