फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Navaratri conveys the message of steering life in the right direction: Pt. Ravi Dutt

जीवन को सही दिशा देने का संदेश देते हैं नवरात्र : पं. रवि दत्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Navaratri conveys the message of steering life in the right direction: Pt. Ravi Dutt
मंदिर में पूजा करते पंडित रवि दत्त शास्त्री
पूंडरी। नवरात्र केवल नौ रातों का पर्व नहीं, बल्कि जीवन में नई ऊर्जा, उमंग और सकारात्मकता का संचार करने वाली साधना है। यह मनुष्य को आत्मशुद्धि के साथ अपने भीतर के विकारों को दूर कर जीवन को सही दिशा देने का संदेश देता है। यह विचार पंडित रवि दत्त शास्त्री ने व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार जैसे विकार मनुष्य के जीवन में अज्ञान रूपी अंधकार पैदा करते हैं। उचित मार्गदर्शन के अभाव में व्यक्ति सही रास्ते से भटक जाता है। नवरात्र आत्मचिंतन और साधना के माध्यम से इन विकारों से मुक्ति पाने की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन

शास्त्री ने बताया कि शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इनमें मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री शामिल हैं। यह पर्व श्रद्धालुओं को भक्ति और सकारात्मक जीवन अपनाने का संदेश देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

11 अक्तूबर को होगी घटस्थापना
नवरात्र के प्रथम दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा के साथ घटस्थापना की जाएगी। इस वर्ष शारदीय नवरात्र की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026, रविवार से होगी। घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:20 बजे से 10:12 बजे तक रहेगा। वहीं अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:44 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक रहेगा।
-----------
नवरात्र की तिथियां और देवी स्वरूप
11 अक्तूबर — प्रथम नवरात्र: मां शैलपुत्री की पूजा होगी।
12 अक्तूबर — द्वितीय नवरात्र: मां ब्रह्मचारिणी की आराधना होगी।
13 अक्तूबर — तृतीय नवरात्र: मां चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी।
14 अक्तूबर — चतुर्थ नवरात्र: मां कूष्मांडा का पूजन होगा।
15 अक्तूबर — पंचम नवरात्र: मां स्कंदमाता की आराधना होगी।
16 अक्तूबर — षष्ठम नवरात्र: मां कात्यायनी की पूजा होगी।
17 अक्तूबर — सप्तम नवरात्र: मां कालरात्रि की आराधना की जाएगी।
18 अक्तूबर — अष्टम नवरात्र: मां महागौरी का पूजन होगा और दुर्गा अष्टमी मनाई जाएगी।
19 अक्तूबर — नवम नवरात्र: मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ महानवमी मनाई जाएगी।
20 अक्तूबर को विजयादशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed