{"_id":"6a15cf3f0026fee2c2003bed","slug":"nautapa-will-be-hot-for-four-days-then-the-temperature-will-decrease-kaithal-news-c-245-1-kht1013-149899-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चार दिन तपेगा नौतपा, फिर घटेगा ताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चार दिन तपेगा नौतपा, फिर घटेगा ताप
विज्ञापन
भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए कैथल के छोटू राम चौक पर सिर पर कूलर की घास से बचाव की कोशिश कर
कैथल। नौतपा में चार दिन बाद ताप घटने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 29 मई को बूंदाबांदी हो सकती है। क्षेत्र में मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुबह की शुरुआत होते ही सूरज की तेज तपिश ने लोगों को परेशान किया।
दोपहर के समय गर्मी और लू के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरने लगा है। हवाओं का रुख बदलने से मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं (लू) चल रही हैं। वर्तमान में करीब 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। दुपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के लिए यह मौसम सबसे ज्यादा परेशानी भरा साबित हो रहा है।
-- -- -- -
रात को भी राहत नहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री
दिन के साथ-साथ अब रातें भी तप रही हैं। न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है जिससे रात के समय भी उमस और गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। अब भीषण गर्मी के आगे कूलर और एसी भी बेअसर साबित होने लगे हैं जिससे बिजली की खपत में भी भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बढ़ते तापमान और लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम जनता के लिए स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बेवजह घरों से बाहर न निकलें। बाहर निकलते समय सिर को कपड़े, टोपी या छतरी से ढककर रखें। शरीर में पानी की कमी न होने दें, लगातार पानी, ओआरएस, नींबू पानी या लस्सी का सेवन करते रहें।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
29 को बूंदाबांदी से मिल सकती है राहत
मौसम विशेषज्ञ डाॅ. रमेश चंद्र के मुताबिक, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आगामी 29 मई को क्षेत्र में आंशिक बादल छाने और बूंदाबांदी होने की संभावना है। यदि ऐसा होता है, तो तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आ सकती है जिससे लोगों को इस झुलसाने वाली गर्मी से अस्थायी रूप से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।