{"_id":"6802a94506522adc280b1ba9","slug":"nadia-gets-top-position-in-dav-olympiad-kaithal-news-c-18-1-knl1004-627334-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डीएवी ओलंपियाड में नदिया को शीर्ष स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डीएवी ओलंपियाड में नदिया को शीर्ष स्थान
Sat, 19 Apr 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। सीवन की होनहार छात्रा नदिया वधवा ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर डीएवी ओलंपियाड की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। ओएसडीएवी स्कूल, कैथल की आठवीं कक्षा की छात्रा नदिया ने पूरे देशभर से शामिल हुए विद्यार्थियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर न केवल अपने विद्यालय का गौरव बढ़ाया, बल्कि सीवन व जिले और माता-पिता का नाम भी रोशन किया है।
नदिया वधवा मूल रूप से सीवन की रहने वाली हैं। उनके पिता गौरव वधवा अधिवक्ता हैं और माता सपना वधवा शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। परिवार का शिक्षा और सेवा क्षेत्र से जुड़ाव नदिया के चरित्र निर्माण में विशेष योगदान दे रहा है। अपनी उपलब्धि का श्रेय नदिया ने प्राध्यापिका, शिक्षकों, विशेष रूप से कंप्यूटर विषय की अध्यापिका भावना और अपने माता-पिता को दिया है।
उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।
उसकी अध्यापिकाओं ने कहा कि नदिया की यह उपलब्धि सीवन क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उनकी लगन और समर्पण भाव अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।