{"_id":"5706aa974f1c1b7725c8131a","slug":"mukesh-boxing-kaithal-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोफेशनल कुश्ती में धाक जमाएंगे मनोज के भाई मुकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोफेशनल कुश्ती में धाक जमाएंगे मनोज के भाई मुकेश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
भाई बॉक्सर मुकेश कुमार
- फोटो : कैथल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ओलंपियन मनोज के भाई हैं बॉक्सर मुकेश
कहा-प्रोफेशनल बाक्सिंग में गाड़ेंगे देश का झंडा
खेल कोटे से रेलवे में नियुक्त है मुकेश
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। ओलंपियन मनोज कुमार के भाई बॉक्सर मुकेश कुमार ने प्रोफेशनल बाक्सिंग में धाक जमाने का फैसला लिया है। खेल कोटे से रेलवे में भर्ती हुए मुकेश कुमार दो बार अंतरराष्ट्रीय व कई बार राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताएं जीत चुके हैं। अब अपने बड़े भाई एवं कोच राजेश कुमार के मार्गदर्शन में प्रोफेशनल कुश्ती में जाने का मन बनाया है।
प्रोफेशनल बाक्सिंग इंडिया के तत्वावधान में मुकेश ने अभी तक तीन मुकाबले खेले हैं।
तीनों मुकाबलों में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हरा हुए जीत दर्ज की है । अब 11 अप्रैल को मुकेश अपना चौथा प्रो मुकाबला क्रिस्टन एविला के साथ ची में खेलने जा रहे हैं। एविला अभी तक 35 बाउट जीत चुके हैं और मुकाबला कड़ा होने की संभावना है। इस फाइट की तैयारियों में मुकेश रिंग में जमकर पसीना बहा रहे हैं। विजेंद्र के बाद मुकेश दूसरे मुक्केबाज हैं, जो प्रोफेशन बाक्सिंग में भारत की ओर से अपना लोहा मनवा रहे हैं।
विज्ञापन
मुकेश के कोच राजेश ने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि इस मुकाबले में भी मुकेश अपने प्रतिद्वंद्वी को धूल चटा देगा। मुकेश इससे पहले ओलंपियन एवं अर्जुन अवार्डी बॉक्सर मनोज कुमार के साथ भारतीय मुक्केबाजी टीम के सदस्य रह चुके हैं और दो बार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं और अब इनकी नजर एशियन और वर्ल्ड टाइटल जीतने पर है।
विज्ञापन
वहीं मुकेश ने कहा कि वह प्रोफेशनल बाक्सिंग में देश का नाम रोशन करेगा। इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। कोच राजेश कुमार भी उन्हें गहन प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्हें अपनी जीत का पूरा विश्वास है।