फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mother and daughter commit suicide by consuming poisonous substance

घरेलू कलह में मां-बेटी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter commit suicide by consuming poisonous substance
वीरवार दोपहर को गांव क्योड़क में मां-बेटी ने घरेलू कलह के कारण जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने दिए युवती के बयान अनुसार एक महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 49 वर्षीय महिला संतरो और 21 वर्षीय युवती सोनम दोनों घर में रहती थीं। संतरो के पति की पहले मौत हो चुकी है। दोनों मेहनत मजदूरी करके अपना गुजारा चला रही थीं।
विज्ञापन

वीरवार को दोनों ने जहरीला पदार्थ निलग लिया। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में लाया गया था। वीरवार रात को सोनम ने मरने से पहले ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान दर्ज करवाकर एक महिला र झगड़ा करने के आरोप लगाए थे। उस आरोपी महिला से परेशान होकर ही मां-बेटी ने आत्महत्या की है। सोनम की मौत शुक्रवार को सुबह हुई है, जबकि मां की मौत वीरवार रात को ही हो गई थी। दोनों के शव नागरिक अस्पताल में रखवाए गए और शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए गए। जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि गांव क्योड़क निवासी मां-बेटी द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की सूचना मिली थी। वीरवार रात को सोनम ने आरोपी महिला सपना के बयान दर्ज करवाए थे। सोनम के बयान पर आरोपी महिला सपना के खिलाफ 306 का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed