{"_id":"75e92c33597609c023f068cb526a82f5","slug":"molesting-two-girls-the-villager-erupt","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो छात्राओं के साथ छेड़छाड़ पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो छात्राओं के साथ छेड़छाड़ पर भड़के ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
Updated Tue, 13 May 2014 11:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव जाजनपुर के राजकीय उच्च विद्यालय में एक अध्यापक द्वारा स्कूल की 8वीं व 9वीं कक्षा की छात्राओं से छेड़छाड़ की सूचना से भड़के ग्रामीणों ने सोमवार को जमकर बवाल काटा। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर गांव पहुंचे शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कंप्यूटर अध्यापक को बर्खास्त कर दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। शिक्षा विभाग ने मामले की जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई न करने पर मुख्य अध्यापक से भी स्पष्टीकरण मांगा है।
दोनों छात्राओं के अभिभावकों ने आरोप लगाया कि कंप्यूटर अध्यापक पुष्पेंद्र कुमार पिछले कई दिनों से उनकी लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। अध्यापक की इन हरकतों से तंग आकर छात्राओं ने सारी घटना अपने परिजनों को बताई। इस से भड़के ग्रामीणों ने सोमवार को स्कूल खुलते ही आरोपी अध्यापक व स्कूल के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्याध्यापक से आरोपी अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों के बढ़ते गुस्से व मामले को ज्यादा बिगड़ते देख मुख्य अध्यापक अश्वनी कुमार ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को सारे मामले से अवगत करवाकर मौके पर बुलाया। सूचना पर पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान चंद मैहला ने लोगों की बात सुनने के बाद कंप्यूटर अध्यापक को बर्खास्त कर दिया। उन्होंने मुख्य अध्यापक को भी कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनसे जवाब मांगा है कि उन्होंने सारी जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं की?
बताया गया है कि आरोपी कंप्यूटर अध्यापक सरकार की नीति के तहत श्री राम कंप्यूटर कंपनी की ओर से गांव जाजनपुर के स्कूल में नियुक्त था।
स्कूल के मुख्य अध्यापक अश्वनी कुमार ने कहा कि इस मामले की उन्हें शुक्रवार शाम को सूचना मिली थी और दो दिन का बीच में अवकाश होने के कारण सोमवार को स्कूल व ग्रामीणों की पंचायत हुई थी। ताकि मामले की सच्चाई पता चल सके। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी को सारे मामले से अवगत करवा दिया गया था। उन्होंने कहा कि सोमवार को स्कूल में आरोपी अध्यापक गैर हाजिर रहा। उधर, अध्यापक पुष्पेंद्र से बात की तो उन्होंने कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप झूठे है वे निर्दोष है। उसने कभी भी किसी छात्रा से कोई छेड़छाड़ नहीं की है।
विज्ञापन
स्कूल के प्रांगण में इस मामले को लेकर हुई ग्रामीणों की पंचायत में सरपंच प्रतिनिधि जगदीश चंद, राय सिंह, संदीप कुमार, कमलेश श्योकंद जाजनपुर, सोमनाथ, ईश्वर, रामफल, दयाल सिंह, मियां सिंह जाजनपुर, राजेंद्र, संदीप, बलियां राम, रोहताश, प्रवीण, विनोद, महिपाल, जवाहर मल, सुल्तान सिंह सहित कई ग्रामीण व छात्राओं के अभिभावक मौजूद थे। पंचायत में ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि आरोपी अध्यापक को सस्पेंड करने के साथ ही उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।