फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   MNREGA workers find it difficult to survive due to lack of work

Kaithal News: काम न मिलने से मनरेगा मजदूरों का गुजारा कठिन

Tue, 04 Mar 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 04 Mar 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
MNREGA workers find it difficult to survive due to lack of work
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। ढांड स्थित कार्यालय में सोमवार को मनरेगा यूनियन संबंधित केंद्रीय ट्रेड यूनियन एआईयूटीयूसी ने मनरेगा मजदूरों की समस्याओं के संदर्भ में बैठक की। इसमें सुभाष चंद व विनोद शाक्य ने कहा कि काम न मिलने की वजह से मनरेगा मजदूरों को अपने परिवारों का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है।

उन्होंने सरकार की नीतियों पर आरोप लगाए। कहा कि मनरेगा मजदूरों के लिए बनाई गई सरकारी नीति उनके हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकारी नीति के अनुसार मनरेगा मजदूरों को एक वर्ष में 100 दिन का काम देने का प्रावधान है पर ऐसा हो नहीं रहा है। महंगाई के दौर में मजदूर 100 दिन के काम के बदले मिलने वाली मजदूरी से परिवार को दो वक्त की रोटी भी नसीब नही करवा सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने मांग की है कि मनरेगा मजदूरी वर्ष में 365 दिन मिलनी चाहिए और प्रतिदिन 700 रुपये की दिहाड़ी दी जाए। कहा कि गांव से बाहर काम करवाने का किराया भी उनकी दिहाड़ी में से काट लेते हैं, जो गलत है। उनका किराया दिहाड़ी से अलग मिलना चाहिए। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान सुभाषचंद्र ने की और मंच संचालन जिला सचिव विनोद शाक्य ने किया। इस अवसर पर अजमेर, मोहन, रानी, ऊषा, गुड्डी, सुमन, पूनम, रीना, रामभतेरी, मोहन लाल, गुलशन व ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष कामरेड राजकुमार सारसा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed