फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Minister's warning: Do not hang complaints

मंत्री की चेतावनी ः शिकायतें लटकाएं नहीं निपटाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Minister's warning: Do not hang complaints
03-कैथल। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंत्री मूलचंद शर्मा के समक्ष शहर में मीट की अवैध दुकाने - फोटो : Kaithal
कैथल। लघु सचिवालय में बृहस्पतिवार को जिला कष्ट निवारण समिति की हुई बैठक में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने तमाम समस्याओं को सुना। चेतावनी दी कि शिकायतें लटकाएं नहीं निपटाएं। बैठक में मीट की अवैध मार्केट, नगर परिषद की तरफ से काम न करवाए जाने के मुद्दे गंभीरता से उठाए गएा। आधी से अधिक शिकायतें नगर परिषद से संबंधित आई। शिकायतकर्ताओं ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। बैठक में आईं कुल 22 शिकायतों में से 19 का मौके पर निपटारा किया गया जबकि तीन अन्य अगली सुनवाई के लिए रखी गईं।
विज्ञापन

इस दौरान बैठक में न पहुंचने वाले अधिकारियों को मंत्री ने कार्रवाई चेतावनी दी। साथ ही विधायक से छोटी-छोटी शिकायतों को अधिकारियों के साथ बैठक कर सुलझाने के लिए कहा। बैठक के दौरान गांव राजौंद में महिला शिकायतकर्ता ने पंचायत के सदस्यों के दबाव में पति के आत्महत्या करने समेत गांव किच्छाना में सिंचाई विभाग की तरफ पानी न देने, कमालपुर में श्मशान भूमि को शिफ्ट न करने की शिकायतें आदि मंत्री ने सुनी। जींद रोड निवासी सिंद्र ने शिकायत की थी कि उनके घर के पास मीट की अवैध दुकानें हैं। इस कारण उनका जीना दूभर हो चुका है। शिकायतों के बावजूद इस पर अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं जबकि नियमानुसार मीट मार्केट के लिए नगर परिषद की तरफ से अलग जगह होना चाहिए। इस शिकायत पर मंत्री ने पालिका आयुक्त को निर्देश दिए कि मीट की दुकानों के लिए अलग से व्यवस्था की जाए। तब अधिकारियों ने बताया कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है, जो भी फैसला कोर्ट का होगा, उसे पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

कैथल निवासी राजेंद्र ने शहर में अतिक्रमण को हटाने के संबंध में शिकायत की थी। इस पर मंत्री ने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कहीं पर भी अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। डिवाइडर पर रेहड़ियां नहीं होनी चाहिए। खेड़ी रायवाली निवासी कैलाश कौर ने उनके पति की आत्महत्या के विषय में शिकायत की थी, जिस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मामले की तह तक जाएं। एसपी ने मंत्री को बताया कि इस मामले को लेकर पूरी छानबीन चल रही है और एसआईटी का गठन भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव कमालपुर निवासी साधु राम व अन्य ग्रामीणों ने गांव में श्मशान घाट की भूमि संबंधित शिकायत की थी, जिस पर मंत्री ने निर्देश दिए कि गांव में बैठकर आपसी मंत्रणा से इस विवाद को दूर किया जाए। परिवहन मंत्री मूलचंद ने कहा कि सरकारी जमीन पर कहीं भी अवैध कब्जा न हो। ऐसे लोग, जिन्होंने सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रखा है। उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर विधायक लीला राम, डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल, एसपी मकसूद अहमद, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, एडीसी वीरेंद्र सहरावत, एसडीएम नवीन कुमार, डीएमसी कुलधीर सिंह, सीटीएम गुलजार अहमद, डीडीपीओ कंवर दमन, तहसीलदार सुदेश मेहरा, बीडीपीओ रोजी, नरेंद्र सिंह, श्याम लाल, कशिक मान, डीएसडब्ल्यूओ कुलदीप शर्मा, डीईओ शमशेर सिरोही, बलबीर चौहान, कार्यकारी अभियंता केएस पठानिया, बलराज सिंह कुंडू, मनीष कठवाड़, आदित्य भारद्वाज, संजय भारद्वाज, शक्ति सौदा, बलविंद्र आदि मौजूद रहे।
इन शिकायतों का किया निपटारा
बैठक में मटौर निवासी मिठिया ने शिकायत की थी कि परिवार पहचान पत्र के कारण उसे मृत दिखाकर पेंशन कट गई थी। इस शिकायत पर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने विभागीय पोर्टल पर डाटा अपडेट करके पेंशन बनवा दी है। कैथल निवासी सुशील कुमार ने वार्ड में मंजूर ग्रांट से कम में किए गए विकास कार्यों की शिकायत दी। इस पर मंत्री ने सभी कार्य पूरे करवाने के आदेश दिए। यह शिकायत पुरानी थी। गांव खुरड़ा निवासी ने अपनी बेटी के अपहरण बारे की गई शिकायत पर कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस अधिकारियों ने जवाब दिया। जिस पर शिकायतकर्ता संतुष्ट हुई। कुराड़ निवासी एक महिला ने अपनी बेटी को बहला फुसलाकर शादी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस पर मंत्री को मामला कोर्ट में विचाराधीन होने की जानकारी दी।
करोड़ा निवासी दादी सती के प्रधान सत्यवान मंदिर के बीचों-बीच लटके बिजली के तार को दुरुस्त करने की शिकायत की थी। किच्छाना निवासी सुभाष ने उनके खेतों तक नहरी पानी पहुंचाने की फरियाद लगाई थी, जिस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चीका निवासी गोपी चंद ने सोसायटी में किए गए कार्यों की एवज में पैसे दिलवाने की शिकायत की। इसी प्रकार कैथल निवासी बालकिशन मलिक ने अवैध कब्जे हटाने की शिकायत की, जिस पर मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 दिनों में कब्जा हटा दिया जाए।

कैथल निवासी रामचंद्र वार्ड तीन में साफ-सफाई संबंधित शिकायत की थी, जिस पर मंत्री ने कहा कि साफ-सफाई का कार्य लगातार होना चाहिए। पूंडरी निवासी रामपाल ने डिपो होल्डर की रिकवरी की शिकायत की थी। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को कार्रवाई के आदेश दिए। कैथल निवासी सुनील कुमार ने श्मशान की भूमि पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कब्जा करने की कोशिश शिकायत की थी। इस शिकायत पर मंत्री ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले को मौके पर ही निपटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed