फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Marriage starts from today

आज से बजेंगी शहनाइयां

Fri, 15 Jan 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो कैथल
अमर उजाला/ब्यूरो कैथल Updated Fri, 15 Jan 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Marriage starts from today
 
विज्ञापन

अगले दो माह तक खूब शहनाईयां बजने वाली हैं। मलमास के खत्म होने के कारण बंद पड़ा विवाह समारोहों का काम आज से खुलने जा रहा है। अगले दो माह तक 24 शुभ मुहूर्त हैं। जिसमें विवाह संस्कार सहित कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है।

इनमें मकान बनाने, गृह प्रवेश, किसी कार्य का शुरू करना, फैक्ट्री लगाने, वस्त्र, आभूषण, दुकान खरीदने के लिए शुभ है। शुक्रवार को सूर्य नारायण मकर राशि में प्रवेश करेंगे। जिसके साथ ही शुभ योग शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

पंडित प्रेम शंकर शास्त्री ने बताया कि 15 जनवरी से लेकर 12 मार्च तक के बीच 24 दिन शुभ योग हैं। जिसमें जमकर शहनाई बजेगी। किसी भी शुभ कार्य का शुरू करने का यह बहुत उचित समय है। पंडित प्रेम शंकर शास्त्री ने बताया कि शुभ समय दस दोष को छोड़कर बनाया जाता है। जिसमें 15 जनवरी  से लेकर 12 मार्च तक 24 दिन शुभ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तारीखों में हैं शुभ मुहूर्त के समय:-जनवरी महीने में 15, 16, 17, 19, 20, 27, 28, 29, 31 तारीख में शुभ योग है।
इन तारीख में नहीं शुभ मुहूर्त:-18 जनवरी, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 30 जनवरी में शुभ मुहूर्त नहीं हैं।
फरवरी माह की शुभ मुहूर्त-फरवरी माह में 4, 5, 15, 17, 22, 24, 25, 26, 29 फरवरी शुभ मुहूर्त हैं।
वही फरवरी महीने में 1,2, 3, 6 से 14, 16, 18 से 21, 23, 27, 28 फरवरी को शुभ योग नहीं है। इन तारीखों में अमावस्या, चौदस, पंचक व नौवीं आने के कारण शुभ नहीं है।
मार्च महीने में यह तारीख है शुभ- मार्च महीने में 5, 6, 10, 11, 12 मार्च तक शुभ योग है। इसके बाद 31 मार्च को शुभ योग है। जिसको सीली सातम भी कहा जाता है। सीली सातम अर्थात अनबूझ साया के दिन सभी पंचांग का कोई अर्थ नहीं रह जाता है। जिसमें समय शुभ होता है।

मार्च में यह समय नहीं है शुभ-मार्च में 1 से 4 मार्च, 7 से 9 शुभ नहीं है। 14 मार्च को सूर्य मीन राशि में प्रवेश कर जाएगा। जिसमें सभी शुभ कार्य वर्जित हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed