फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Manager and JE arrested with bribe of Rs 25 thousand under Pradhan Mantri Awas YojanaManager and JE arrested with bribe of Rs 25 thousand under Pradhan Mantri Awas Yojana

Kaithal News: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 25 हजार रुपये की रिश्वत सहित प्रबंधक व जेई गिरफ्तार

Tue, 01 Apr 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 01 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Manager and JE arrested with bribe of Rs 25 thousand under Pradhan Mantri Awas YojanaManager and JE arrested with bribe of Rs 25 thousand under Pradhan Mantri Awas Yojana

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। शहर के नगर परिषद कार्यालय के बाहर सोमवार दोपहर के समय एंटी करप्शन ब्यूरो कैथल की टीम ने 25 हजार रुपये की रिश्वत सहित प्रबंधक व जेई को गिरफ्तार किया है। टीम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के जिला प्रबंधक विशाल गुप्ता व जेई तरुण को रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले में आरोपियों ने एक लाभार्थी से उसकी दूसरी किस्त डलवाने की एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसके बाद शिकायत पर 25 हजार रुपये की रिश्वत देते हुए टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लाभार्थी ने एसीबी टीम को सूचना दी कि ये दोनों लाभार्थियों से योजना के लाभ देने के लिए रुपये की मांग करते हैं।
विज्ञापन


टीम ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दोनों को रुपये लेते हुए काबू कर लिया। इस बात की भनक अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को लगी तो नगर परिषद कार्यालय में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीबी कैथल के इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि कैथल के अर्जुन नगर निवासी गुरचरण सिंह ने शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी है। उसके मकान की 50 हजार रुपये की पहली किस्त तो मिल गई। अब करीब डेढ़ लाख की दूसरी किस्त मिलनी थी।

इस किस्त के दिलाने के नाम पर योजना के जिला प्रबंधक विशाल गुप्ता व जेई तरुण ने उससे 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। इसके बाद उसने कहा कि वह एकमुश्त में यह रिश्वत की राशि नहीं दे सकते हैं। इसके बाद आरोपियों ने कहा कि वे दो किस्तों में यह राशि दें।


इसके बाद टीम का गठन किया और शिकायतकर्ता 25 हजार रुपये लेकर रिश्वत देने के लिए गया। इसके बाद उसने आरोपियों को नगर परिषद कार्यालय के बाहर चाय की दुकान पर बुलाया। इस दौरान ही रिश्वत देते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed