{"_id":"6ac14c4cb819a1c9fe0d4724","slug":"inspector-ramesh-chandra-suspended-amidst-bribery-case-kaithal-news-c-245-1-kht1013-156038-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रिश्वत मामले के बीच निरीक्षक रमेश चंद्र को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रिश्वत मामले के बीच निरीक्षक रमेश चंद्र को किया निलंबित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सिविल लाइन थाने में उपनिरीक्षक के रिश्वत लेते पकड़े जाने के घटनाक्रम के बीच पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक रमेश चंद्र को विभाग ने निलंबित कर दिया है। रमेश चंद्र पर आरोप है कि सुभाष नगर निवासी साहिल की झगड़े की शिकायत उनके पास पहुंचने के बाद उन्होंने उसे जांच के लिए किसी अधिकारी या कर्मचारी को भेजने के बजाय अपने पास ही रखा।
पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन ने रमेश चंद्र के निलंबन को किसी अन्य विभागीय जांच के तहत की गई कार्रवाई बताया है। रमेश चंद्र पहले सिविल लाइन थाना प्रभारी के पद पर तैनात थे। उनके तबादले के एक दिन बाद ही सिविल लाइन थाने में तैनात उपनिरीक्षक राजेश कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने 25 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।
इससे पहले शिकायतकर्ता साहिल की शिकायत तत्कालीन थाना प्रभारी रमेश चंद्र के पास पहुंची थी। निलंबन के बाद रमेश चंद्र को पुलिस लाइन में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच और आगामी कार्रवाई कर रही है।