{"_id":"6ac14c1c68dc1d80c3093754","slug":"players-showcased-their-talent-in-fencing-and-volleyball-kaithal-news-c-245-1-kht1014-156002-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तलवारबाजी और वॉलीबॉल में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तलवारबाजी और वॉलीबॉल में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
मैच के पहले मौजूद खिलाड़ी व स्टाफ सदस्य। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव सौंगरी गुलियाना स्थित राजकीय विद्यालय में तलवारबाजी और वॉलीबॉल की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस दौरान तलवारबाजी मुकाबलों में खिलाड़ियों ने तकनीक, फुर्ती और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। वहीं वॉलीबॉल मैच में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।
खेलों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान सभी खिलाड़ियों को नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई गई। खिलाड़ियों ने आसपास के युवाओं को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। इस मौके पर गांव के सरपंच बलराज, एएसआई कृष्ण कुमार, पीजीटी कुलदीप, कबड्डी कोच राजेश और कबड्डी कोच रितु रानी मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।