फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Man arrested for cheating on pretext of sending to Canada

Kaithal News: कनाडा भेजने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 30 Oct 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 30 Oct 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for cheating on pretext of sending to Canada
संवाद न्यूज, एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कनाडा भेजने के नाम पर 6.77 लाख की ठगी करने के आरोपी अर्जुन नगर कैथल हाल निवासी नागलोई दिल्ली निवासी राम वर्मा उर्फ राहुल को पुलिस ने काबू कर लिया है। आर्थिक अपराध शाखा और पुलिस की संयुक्त टीम ने ये कार्रवाई की है। वहीं विदेश भेजने के नाम पर बंधक बनाने के मामले में रिमांड पर चल रहे आरोपी मान सिंह को बुधवार को रिमांड पूरा होने पर जेल भेज दिया गया है। एक अन्य आरोपी रविंद्र रिमांड पर है।

कनाडा भेजने के नाम पर ठगी के मामले में पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव सिसाय जिला हिसार निवासी जगदीश ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2022 के प्रारंभ में उसकी हांसी बस स्टैंड के पास चाय की दुकान पर अर्जुन नगर कैथल निवासी राम वर्मा उर्फ राहुल नामक व्यक्ति से मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन


जगदीश ने बताया था कि राहुल ने उससे कहा था कि वह पुराना बस स्टैंड कैथल के पास शाह टूर ट्रेवल्स नाम से ऑफिस चलाता है। उसने अपने आप को विदेश में नौकरी दिलवाने वाला एजेंट बताया था। राहुल ने बताया कि वह कई लोगों को कनाडा भेज चुका है और उसने पीड़ित जगदीश को भरोसा दिलाया कि वह उसके बेटे को भी कनाडा की नामी कंपनी बैरी हिल फार्म में नौकरी दिला देगा। राहुल ने इस काम के लिए 10 लाख रुपये मांगे। इस भरोसे में आकर जगदीश ने अपने बेटे के कनाडा वीजा के लिए 7 लाख शुरू में मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही कहा कि तीन लाख रुपये टिकट बनने के बाद दाने होंगे। जिसके बाद उसने राहुल को 6 लाख 77 हजार रुपये आरोपी को दिए। आरोपी ने अलग-अलग तारीखों में यह रकम नकद और बैंक ट्रांजैक्शन के माध्यम से ली।

आरोपी ने पहले वीजा की फाइल दिखाने और कनाडा भेजने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में वह टालमटोल करने लगा। जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने बहाने बनाते हुए कहा कि वीजा प्रक्रिया में देरी हो रही है।

कुछ समय बाद आरोपी का मोबाइल नंबर भी बंद आने लगा। उसने आरोपी से संपर्क करने की कई कोशिश की, परंतु कोई जवाब नहीं मिला। इस संबंध में थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी से व्यापक पूछताछ के लिए दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया हैं।

रविंद्र 2018 से कर रहा था मनी ट्रांसफर का काम

कनाडा भेजने के नाम पर धोखाधड़ी व अपहरण करके फिरौती मांगने वाले मामले में पांच दिन के रिमांड पर चल रहे दूसरे आरोपी रविंद्र से अभी पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी ने अब तक की पुलिस पूछताछ में बताया कि वह हवाला के जरिये दूसरे देशों के लोगों से भी रुपये मांग चुका है।वह 2018 से मनी ट्रांसफर का काम भी कर रहा है। पुलिस अब उसकी खातों के रिकॉर्ड व अन्य जगहों पर छापेमारी करेगी। मामले की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट कार्रवाई कर रही है। वहीं पहले आरोपी मान सिंह को पुलिस ने जेल भेज दिया है। शनिवार को गांव साधनावास, जिला फतेहाबाद निवासी मान सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। रविवार को प्रेस वार्ता कर एसपी ने मामले की जानकारी दी थी। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश चंद व एएसआई तरसेम सिंह की टीम इस मामले पर कार्रवाई कर रही हैं।

यह था मामला

गांव फरीयाबाद निवासी सुरेश कुमार, रामबीर व गांव बड़सीकरी खुर्द निवासी कृष्ण कुमार ने राजौंद पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनके पुत्र आदित्य, विक्रांत व सुमित को वे विदेश भेजना चाहते थे। जिनकी गांव गाजूवाला जिला फतेहाबाद निवासी मंजीत के माध्यम से गांव साधनावास, जिला फतेहाबाद निवासी मान सिंह से बातचीत हुई थी। जो मान सिंह ने प्रत्येक युवक को 26 लाख में कनाडा भेजने की बात हुई। युवकों को कनाडा भेजने का झांसा देकर मान सिंह 10 सितंबर को दुबई की टिकट करवाकर अपने साथ ले गया और कहा कि कनाडा का वीजा दुबई से लगवाएगा।

11 सितंबर को वे सभी दुबई से लिबिया रवाना हो गए। लीबिया में रहने व खाने के खर्च के नाम पर उनसे 30250 दिरहम मांगी गई। 29 सितंबर तक परिवारजनों की विदेश गए बच्चों से बात होती रही। कुछ समय बाद एक अली नामक व्यक्ति ने पीड़ित परिवारों से संपर्क कर फिरौती की मांग की। जो बार बार फोन करके पैसों की मांग करते रहे।

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में

स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट द्वारा आरोपी मान सिंह को काबू करके चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है। आगामी जांच में सामने आया कि आरोपी रविंद्र हवाला के पैसे का लेनदेन करता है तथा उक्त मामले में भी रंगदारी के पैसों का लेनदेन रविंद्र उपरोक्त की मार्फत हुआ था। आरोपी का व्यापक पूछताछ के लिए अदालत से पांच दिन पुलिस रिमांड हासिल किया हुआ है।
पांच भारतीय युवकों को कराया गया सकुशल रेस्क्यू

स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने विदेश मंत्रालय, भारतीय दूतावास और अन्य एजेंसियों के सहयोग से लिबिया में बंधक बनाए गए पांच भारतीय युवकों को सकुशल रेस्क्यू कराया। इनमें तीन युवक जिला कैथल के और दो पंजाब (फिरोजपुर) के निवासी गुरजंट सिंह और जसप्रीत सिंह शामिल हैं।


पीड़ित परिवारजन पहले ही डोंकरों और आरोपियों को करीब 60 से 70 लाख रुपये दे चुके थे। पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों मान सिंह और रविंद्र को गिरफ्तार कर विस्तृत पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed