{"_id":"6a1c8a837fa6e8744005647f","slug":"making-daughters-self-reliant-is-the-biggest-contribution-to-nation-building-dr-atul-kaithal-news-c-245-1-kht1012-150121-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना राष्ट्र निर्माण में सबसे बड़ा योगदान : डॉ. अतुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना राष्ट्र निर्माण में सबसे बड़ा योगदान : डॉ. अतुल
विज्ञापन
माऊस से क्लीक करके 25 वें कंप्यूटर सत्र का शुभारंभ करते हुए डॉ. अतुल चानना व जंग सिंह नंबरदार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुहला चीका। पंजाबी वेलफेयर सोसायटी चीका ने रविवार को अपने 25वें निशुल्क कंप्यूटर सत्र का शुभारंभ किया। पंजाबी धर्मशाला में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के प्रमुख दंत चिकित्सक डॉ. अतुल चानना व जिला पार्षद प्रतिनिधि जंग सिंह नंबरदार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। डॉ. अतुल चानना ने कहा कि बेटियों के शिक्षित व तकनीकी रूप से मजबूत होने से उनका जीवन तो सुखमय बनता ही है बल्कि देश शक्तिशाली बनता है। उन्होंने कहा कि पंजाबी वेलफेयर सोसायटी चीका पिछले 12 साल से बेटियों को कंप्यूटर का नि:शुल्क प्रशिक्षण देकर न सिर्फ उनका जीवन बेहतर बना रही है बल्कि यह राष्ट्र को मजबूत बनाने में भी अहम योगदान दे रही है।
कार्यक्रम में पहुंचने पर सोसायटी के संरक्षक डॉ. राम लाल वधवा, प्रधान डॉ. अशोक भाठला, वरिष्ठ उपप्रधान दलीप सिंह मठारू व उपप्रधान सुनील शाह ने दोनों मुख्य अतिथियों को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया व माउस से क्लीक करके 25वें कंप्यूटर सत्र की शुरुआत की। दूसरे मुख्यातिथि जंग सिंह नंबरदार ने कहा कि एक शिक्षित बेटी दो घरों का उदार करती है, इसलिए हमें बेटियों को शिक्षा के साथ-साथ उन्हें अन्य कार्यों में भी दक्ष बनाना चाहिए। सोसायटी के संरक्षक डॉ. राम लाल वधवा ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली बेटियों को चित्तकारा यूनिवर्सिटी की तरफ से प्रशिक्षण पत्र प्रदान किया जाता है, जो सरकारी व निजी संस्थानों में रोजगार पाने के लिए पूरी तरह से वैद्य है।
उन्होंने बताया कि सोसायटी की ओर से अब तक दो हजार से अधिक महिलाओं को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। सोसायटी के प्रधान डॉ. अशोक भाठला ने मेहमानों का धन्यवाद किया। इस मौके पर श्रवण खट्टर, रमेश मिगलानी, प्रेम वधवा, कृष्ण सेठी, स्वर्ण वोहरा सहित बड़ी संख्या में पंजाबी समाज के लोग मौजूद रहे।