फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Maharshi Valmiki Community Centre to be built at a cost of one crore rupees

Kaithal News: एक करोड़ रुपये से बनेगा महर्षि वाल्मीकि सामुदायिक भवन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Maharshi Valmiki Community Centre to be built at a cost of one crore rupees
कलायत स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम परिसर में सामुदायिक भवन का भूमि पूजन करवाते युवा भाजपा नेता त
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। महर्षि वाल्मीकि प्रकट्य दिवस के अवसर पर सोमवार को कलायत के वार्ड-8 में महर्षि वाल्मीकि सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। करीब एक करोड़ रुपये के बजट से बनने वाले इस भवन के लिए भूमि पूजन और हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें युवा भाजपा नेता तुषार ढांडा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद महिपाल पंवार ने की।
इस दौरान वाल्मीकि समाज के लोगों और जनप्रतिनिधियों ने भवन निर्माण को समाज के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम से पहले श्री कपिल मुनि राजकीय महिला कॉलेज के पास स्थित महर्षि वाल्मीकि चौक से शोभायात्रा निकाली गई। पार्षद अमित वाल्मीकि की अगुवाई में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इसके बाद सामुदायिक भवन के निर्माण की शुरुआत के लिए हवन और भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया। साथ ही भंडारे का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

-------
पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा का जताया आभार
तुषार ढांडा ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवंगत नर सिंह ढांडा ने वर्ष 2009 में महर्षि वाल्मीकि आश्रम परिसर से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की थी। उस दौरान उन्होंने भाजपा की सरकार बनने पर महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का वादा किया था। उन्होंने बताया कि पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने सामुदायिक भवन निर्माण के लिए करीब एक करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई। इससे पहले भी 21 लाख रुपये के बजट से एक भवन का निर्माण किया गया था। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य पूरा करवाने में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
महर्षि वाल्मीकि चौक को भी विकसित करने की योजना
तुषार ढांडा ने बताया कि पार्षद अमित वाल्मीकि की अगुवाई में समाज की ओर से महर्षि वाल्मीकि चौक को भव्य रूप से विकसित करने की मांग की गई है। इसे कैथल के पेहवा चौक स्थित महाराजा अग्रसेन चौक की तर्ज पर विकसित करने की योजना है। कार्यक्रम में नगर पालिका प्रधान अंकित राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत, मार्केट कमेटी चेयरमैन राजकिशन काका राणा राजेंद्र सिनंद, वाइस चेयरमैन ऋषिपाल सहारण, पार्षद कुमारी रेणु धानियां, पार्षद संजय सिंगला, प्रीत जगदेव, प्रदीप राणा, महिपाल पंवार, संजय धीमान, अनिल कंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed