फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Madhu Goyal Madhul receives Vidya Vachaspati Honorary Award

Kaithal News: मधु गोयल मधुल को विद्या वाचस्पति मानद सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Madhu Goyal Madhul receives Vidya Vachaspati Honorary Award
मधु गोयल को सम्मानित करते साहित्य सभा कैथल के सदस्य। - फोटो : Archive
कैथल। विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के हिन्दी विभाग में शैली साहित्यिक मंच, रोहतक की ओर से आयोजित काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह में संवेदनशील कवयित्री और साहित्य सभा कैथल की महिला प्रतिनिधि मधु गोयल मधुल को पीएचडी तुल्य मानद सम्मान विद्या वाचस्पति से सम्मानित किया गया। मधु गोयल मधुल ने बताया कि उन्हें यह सम्मान काशी हिंदी विद्यापीठ की अकादमिक परिषद् की अनुशंसा पर हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन योगदान और साहित्य सेवा के लिए प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में काशी हिंदी विद्यापीठ की मनोनीत हरियाणा सचिव डॉ. कविता शर्मा, संस्था अध्यक्ष डॉ. चंद्रदत्त शर्मा, संरक्षक डॉ. मधुकांत तथा उपाध्यक्ष पवन मित्तल ने उन्हें सम्मानित किया। वर्ष 2018 से 2026 तक उनकी 12 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। साहित्य साधना के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें हरियाणा के विभिन्न शहरों के अलावा चंडीगढ़, अयोध्या, लखनऊ, वाराणसी और गया सहित कई प्रमुख साहित्यिक मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है।

मधु गोयल को सम्मानित करते साहित्य सभा कैथल के सदस्य।

मधु गोयल को सम्मानित करते साहित्य सभा कैथल के सदस्य।- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed