{"_id":"665e5ac3b68d8eac28079024","slug":"made-aware-kaithal-news-c-18-1-knl1004-403567-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: संस्कार और भारतीय संस्कृति से करवाया अवगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: संस्कार और भारतीय संस्कृति से करवाया अवगत
Tue, 04 Jun 2024 05:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 04 Jun 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। भारत विकास परिषद शाखा चीका की ओर से बाल संस्कार शिविर के दूसरे दिन का कार्यक्रम अग्रवाल धर्मशाला आयोजित किया गया। इसमें बच्चों को संस्कार, भारतीय संस्कृति से अवगत करवाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महिला एवं बाल संस्कार संयोजिका डॉ. सरिता भाठला व डॉ. निधि बंसल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष डॉ. विनोद गुप्ता व डॉ. सरिता भाठला ने संयुक्त रूप से की।
कार्यक्रम में मंच संचालन अमित महाजन ने किया। शिविर में सबसे पहले डॉ. विनोद गुप्ता ने बच्चों को योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करवाया। इसके उपरांत अमित महाजन ने बच्चों को भारतीय संस्कृति के अनुसार दिनचर्या पर बच्चों का मार्ग दर्शन किया। शाखा के वरिष्ठ सदस्य प्रेम पुनिया ने बच्चों को एक मनोरंजक कहानी के माध्यम से अच्छी आदतें अपनाने और बुरी आदतों का त्याग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
डॉ. निधि बंसल ने एकाग्रता का महत्व बताते हुए कहा कि इससे बच्चों की यादाशत तेज होती है और स्कूल में बताई गई हर एक बात उन्हें याद रहती है। डॉ. निधि बंसल ने बच्चों को गेम के माध्यम से भी सिखाने का प्रयास किया।
डॉ. सरिता भाठला ने भारत विकास परिषद का परिचय और बाल संस्कार शिविर लगाने के पीछे का उद्देश्य बच्चों एवं उपस्थित अभिभावकों को बताया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। अंतिम दिन के बाल संस्कार शिविर का आयोजन मंगलवार सुबह 5 से 7 बजे तक डीएवी कालेज के प्रांगण में
किया जाएगा।
इस अवसर पर महिंद्र गर्ग, जसदीप कौर, आरती महाजन, डॉ. सुभाष पुनिया, जीत सैनी, डॉ. दिनेश कौशिक व रविंदर गर्ग उपस्थित रहे।