फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Maafi was first in the 100 meter race

Kaithal News: 100 मीटर रेस में माफी रही प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Maafi was first in the 100 meter race
कलायत। श्री कपिल मुनि राजकीय महिला महाविद्यालय कलायत में दो चल रहे दिवसीय तृतीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य राजेश कुमार सैनी ने शिरकत की। प्रतियोगिता की शुरुआत छात्राओं ने मुख्य अतिथि, उप प्राचार्य व सभी स्टाफ को तिलक करके की। प्रतियोगिता के तहत 100 मीटर रेस में माफी प्रथम, शुभम द्वितीय, निक्की ने तृतीय स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित किया गया। मुख्यातिथि राजेश कुमार ने छात्राओं को आशीर्वाद स्वरूप खेलकूद प्रतियोगिता में बढ़-चढक़र भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है। डॉक्टर रूपेंद्र की ओर से मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न दिया गया। मंच संचालन रितु देवी ने किया। कार्यक्रम के अंत में खेल प्रभारी डाॅ. नवीन कुमार ने शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता के यू रहे परिणाम

डाॅ. नवीन कुमार ने बताया कि 100 मीटर रेस में माफी प्रथम, शुभम द्वितीय, निक्की ने तृतीय स्थान हासिल किया। 200 मीटर रेस में निक्की प्रथम, काजल द्वितीय व अन्नू तृतीय स्थान पर रही। 800 मीटर रेस में अन्नू प्रथम, कुसुम द्वितीय व मिंटी तृतीय, 1500 मीटर रेस में अन्नू प्रथम, अंशुक द्वितीय व कुसुम तृतीय स्थान पर रही। ऊंची कूद में मिंटी प्रथम, पूजा द्वितीय, सपना तृतीय, लंबी कूद में मंजू प्रथम, पूजा द्वितीय, निक्की तृतीय रही। गोला फेंक में सुदेश प्रथम, सीमा द्वितीय, पूजा तृतीय तथा भाला फेंक प्रतियोगिता में पूजा ने प्रथम, काजल ने द्वितीय तथा माफी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में बेस्ट एथलीट का खिताब बीए तृतीय वर्ष की छात्रा अन्नू ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed