फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   longWait for tatkal ticket

तत्काल टिकट के लिए लंबा इंतजार

Thu, 19 Jun 2014 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल Updated Thu, 19 Jun 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
longWait  for tatkal ticket
रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन काउंटर पर तत्काल का टिकट लेने में यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई घंटे लाइन में लगने के बाद भी टिकट नहीं मिल पाता।
विज्ञापन


अगर मुश्किल से नंबर आ भी जाए तो कई बार बिजली गुल हो जाती है जिस कारण अगले दिन फिर से लाइन में लगना पड़ता है। लोगों ने रेलवे प्रशासन से मांग की कि यहां सुबह और शाम दोनों ही समय तत्काल टिकट बुकिंग की व्यवस्था की जाए। साथ ही रविवार को तत्काल में टिकट बुकिंग की जाए।
विज्ञापन


काउंटर पर लाइन में लगे विकास ने बताया कि उसे बैंगलूरू के लिए टिकट चाहिए था जिस कारण वह दो दिन से यहां टिकट के लिए आ रहा है। सोमवार को भी वह लाइन में लगा तथा मंगलवार को तो रात के 12 बजे काउंटर पर आकर खड़ा हुआ था। मुश्किल से उसका नंबर आया है। यहां कई एजेंट रात को अपने फार्म भरकर खिड़की पर रख जाते हैं। सुबह तत्काल खुलने के समय 10 बजे आराम से आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कई बार इन फार्मों को उठाकर फेंक भी दिया जाता। इसी प्रकार से कलायत से आए अनिल ने बताया कि वह दो दिन से कलायत से यहां आकर टिकट के लिए लाइन में लगता है। पहले दिन उसका टिकट बुक नहीं हो पाया। दूसरे दिन मुश्किल से नंबर आया। कैथल निवासी अमित कुमार, पंकज, सियाराम ने बताया कि वे बुधवार सुबह तीन बजे से लाइन में लगे हैं।

रविवार और शाम को रिजर्वेशन काउंटर बंद
शहरवासी शिवपाल ने बताया कि अन्य रेलवे स्टेशनों पर शाम के समय भी तत्काल खुलता है तथा रविवार को भी यह खुला रहता है लेकिन कैथल में केवल सुबह 10 बजे तत्काल खुलता है। इसमें कुछेक को टिकट मिल जाता है, कइयों को बिना टिकट लौटना पड़ता है। इससे पहले आठ बजे का समय सही था। अब 10 बजे का समय किए जाने के कारण लोगों का आम काम-धंधा भी प्रभावित होता है।


नंबर आने पर चली जाती है बिजली
एचसीटीएम के डायरेक्टर डॉ. डीपी गुप्ता का कहना है कि यहां पहले तो तत्काल के लिए पूरी-पूरी रात लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ता है। इतने लंबे इंतजार के बाद यदि नंबर आ भी जाए तो कई बार तत्काल खुलने के ऐन मौके पर बिजली चली जाती है। यहां उचित व्यवस्था होनी चाहिए। कर्मचारियों की संख्या बढ़ाए जाने की आवश्यकता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed