फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Life is scorching due to heat, relief is expected from 18th

Kaithal News: गर्मी से झुलस रही जिंदगी, राहत की उम्मीद 18 से

Wed, 11 Jun 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 11 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Life is scorching due to heat, relief is expected from 18th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जून के दूसरे सप्ताह में गर्मी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। पिछले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी चार-पांच दिन और लू के थपेड़े झेलने पड़ेंगे। 18 जून से कुछ राहत मिल सकती है।

तपती लू और सूखे मौसम ने आमजन को बेहाल कर दिया है। दिनभर लोग लू के थपेड़ों से पसीने से तर-बतर नजर आए। दोपहर में घर से निकलने पर चेहरा और बदन झुलसने सा लगता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। तापमान में बढ़ोतरी के चलते बिजली की खपत में भी उछाल आया है। जिले में प्रतिदिन लगभग 70 लाख यूनिट बिजली खपत हो रही है। इसके साथ ही अघोषित बिजली कटौती ने भी परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह से ही आसमान साफ और मौसम शुष्क रहा। दोपहर तक 14 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने लगीं। वातावरण में नमी की मात्रा घटकर 25 प्रतिशत रह गई, जो पिछले सप्ताह तक 67 प्रतिशत थी। पूर्वी हवाओं की जगह अब उत्तर-पश्चिमी गर्म हवाएं चल रही हैं, जिससे वातावरण और अधिक शुष्क व गर्म हो गया है।


मौसम विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि 18 से 23 जून के बीच बूंदाबांदी और तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे पहले 12 जून को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होगा, जो उत्तरी जिलों में आंशिक राहत दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed