{"_id":"66761ae9e06cb58c850803a7","slug":"lessee-association-submitted-memorandum-to-sdm-in-the-name-of-cm-kaithal-news-c-245-1-kht1001-117375-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पट्टेदार एसोसिएशन ने सीएम के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पट्टेदार एसोसिएशन ने सीएम के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। आबादकार पट्टेदार को जमीन का मालिकाना हक देने की मांग को लेकर पट्टेदार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल डॉ. साहब सिंह संधू के नेतृत्व में तहसीलदार मंजीत मलिक से मिला और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से पट्टेदारों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की सरकार ने साल 2008, 2010 व 2013 में एक अधिसूचना जारी कर पट्टदारों को 99 साल के पट्टे पर जमीन देने की घोषणा की थी। भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कैबिनेट की मीटिंग में पट्टेदारों को मालिकाना हक देने का कानून पास कर दिया था लेकिन आज तक इसकी अधिसूचना जारी नहीं की गई।
डॉ. साहब सिंह संधू ने बताया कि जमीन का मालिकाना हक देने की मांग को लेकर पट्टेदार पिछले दिनों कैथल दौरे पर आए अल्पसंख्यक आयोग भारत सरकार के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा से भी मिले थे और पूर्व की सरकारों द्वारा पट्टेदारों के हक में बनाए गए कानूनों के बारे में बताया था। इस अवसर पर कामरेड करतार सिंह, सतपाल सिंह, शेर सिंह चक्कू, कृष्ण भूना, सोहन सिंह, जसविंद्र सिंह, सुजान सिंह, निर्मल सिंह, सतनाम सिंह, प्यारा सिंह, दौलत राम गुर्जर व सतपाल सिंह भी मौजूद रहे।