फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   KIKU had his lunch in Jail

जेल में खाया दोपहर का खाना..

Thu, 14 Jan 2016 12:27 AM IST
नसीब सैनी/कैथल
नसीब सैनी/कैथल Updated Thu, 14 Jan 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
KIKU had his lunch in Jail
 
विज्ञापन

धार्मिक भावनाओं को भड़काने के मामले में पुलिस जांच में शामिल होने के बाद जेल भेजे गए कीकू शारदा दोपहर 1 बजे जेल पहुंच गए। जहां उन्हें दोपहर का भोजन दिया गया। शाम को सामान्य कैदियों व बंदियों को दिया जाने वाला खाना ही उन्हें दिया गया। अचानक हुए सारे घटनाक्रम को लेकर कीकू परेशान दिखे। वहीं पुलिस थाने में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने इस संबंध में माफी भी मांग ली थी।

कॉमेडियन कीकू का अभिनय कामेडी नाइट विद कपिल सहित कई कार्यक्रमों की जान है। उनके अभिनय से हर रोज सांय के समय करोड़ों लोगों के हंसी के फव्वारे फूटते हैं। लेकिन वे स्वयं बुधवार रात्रि कैथल की जेल में बीताई।
विज्ञापन

सुबह जब कैथल पुलिस उन्हें लेकर कैथल पहुंची तो उनके चेहरे पर ज्यादा चिंता नजर नहीं आ रही थी। पुलिस थाने में उन्होंने सामान्य व्यवहार किया। हंसी-मजाक के साथ पुलिस कर्मियों से बातचीत भी की। उन्हें शायद इस बात का अंदाजा नहीं था कि वे जेल जा सकते हैं। पुलिस थाने में उन्होंने कई पुलिस कर्मियों के साथ फोटो भी खिंचवाई तथा मीडिया से बातचीत भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर के समय न्यायालय के आदेशों पर जेल भेजे जाने के बाद 1 बजे पुलिस उन्हें जिला जेल ले गई। जहां उन्हें दोपहर का खाना दिया गया। जेल सूत्रों के मुताबिक अचानक हुए सारे घटनाक्रम के चलते कुकी परेशान हैं। उन्होंने दोपहर के समय दिया जाने वाला जेल का ही खाना खाया।

जेल प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि कीकू शारदा को सामान्य बंदियों से अलग रखा जाएगा। क्योंकि उन पर कोई आपराधिक मामला नहीं है। उनके साथ जेल में सामान्य कैदियों की तरह से व्यवहार किया जा रहा है। रात्रि में कैदियों को दिया जाने वाला खाना एवं बिस्तर दिया गया। उन्होंने किसी भी प्रकार की सुविधा की मांग अभी तक नहीं की है।

कई फिल्मों में भी कर चुके हैं अभिनय
कॉमेडी कार्यक्रम एफआईआर में सिपाही की भूमिका में कीकू के अभिनय की काफी प्रंशसा होती है। इसके अलावा कपिल के कॉमेडी नाईट्स में पलक की भूमिका में भी वे करोड़ों लोगों को गुदगुदाते हैं। इसके अलावा हैप्पी न्यू ईयर, नो प्रोब्लॉम, दस विदानिया, रोड साईड रोमियो, नो स्मॉकिंग फिल्मों में भी उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है।


ये कहा कीकू शारदा ने पुलिस थाने में
जेल जाने से पूर्व कीकू शारदा ने पुलिस थाने में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे सभी संतों-महात्माओं, गुरुजनों का आदर करते हैं। उनके परिवार में जितनी पूजा अर्चना होती है, वह शायद ही कहीं होती हो। उनका भगवान पर पूरा विश्वास है। वे गॉड फीयरिंग आदमी हैं। उनका काम हंसाने का है। यही सोच है कि उनके अभिनय से लोग खुश हों। इस मामले में उन्हें जो स्क्रिप्ट दी गई थी। उस पर दो दिन रिहर्सल भी की थी। यहां उन्हें यह नहीं बताया गया था कि कार्यक्रम में कौन सा डे्रस पहनना है। शूटिंग के बाद चैनल पर चलाने से पूर्व कार्यक्रम की एडिटिंग भी होती है। जिसमें यदि कोई ऐसा-वैसा शब्द भी है तो उसे हटा दिया जाता है। इसमें जिम्मेवारी चैनल की भी बनती है। उन्हें तो प्रोड्यूसर ने जो लिखकर दिया था, उस स्क्रिप्ट के हिसाब से काम किया था। जीटीवी व प्रोड्यूसर की इसमें जिम्मेवारी है। इसके बावजूद भी यदि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची हैं तो वे हाथ जोड़कर दिल से माफी मांगते हैं। पहले भी माफी मांग चुके हैं। उनका प्रयास है कि जीवन में सभी हंसते रहें। हंसाने के लिए वे अपना काम करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed