{"_id":"669b037cd748459064043c86","slug":"khel-mahakumbh-in-two-phases-will-start-from-26th-kaithal-news-c-18-1-knl1004-434342-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खेल महाकुंभ दो चरणों में, 26 से होगा आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खेल महाकुंभ दो चरणों में, 26 से होगा आगाज
Sat, 20 Jul 2024 05:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 20 Jul 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। निदेशक खेल विभाग हरियाणा पंचकूला की ओर से राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ये सात जिलों में दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण के मुकाबले 26 से 28 जुलाई तो दूसरे चरण के मुकाबले एक से तीन अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे।
राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ पहले 4 से 6 जुलाई व 9 से 11 जुलाई तक आठ जिलों में आयोजित होने थे। प्रशासनिक कारणों के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। अब इसका नया शेड्यूल जारी हुआ है।
राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में 24 खेलों को शामिल किया गया है, इनमें जिले के करीब 550 खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें 300 पुरुष व 250 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर पर ट्रायल के माध्यम से खिलाड़ियों का चयन किया गया था।
विज्ञापन
यह है शेड्यूल : 26 से 28 जुलाई - जींद (कुश्ती फ्रीस्टाइल व ग्रीको रोमन, रोइंग), अंबाला (तैराकी, जिम्नास्टिंग, फुटबॉल लड़कियां), कुरुक्षेत्र ( साइकलिंग, जूडो, हॉकी लड़के), करनाल (कयाकिंग कैनोइंग, फेंसिंग, हैंडबॉल, टेनिस, क्रिकेट)।
एक से तीन अगस्त - पंचकूला वालीबॉल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, हॉकी लड़कियां, बॉक्सिंग व कबड्डी), फरीदाबाद (शूटिंग, ताइक्वांडो), गुरुग्राम (तीरंदाजी व एथलेटिक्स), अंबाला (टेबल टेनिस, भारोत्तोलन, फुटबॉल लड़के)।
खेल महाकुंभ के लिए कैथल में जिला स्तरीय 23 विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों के ट्रॉयल लिए गए थे, जिसमें जिले के 293 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए चयन किया गया था। इसके लिए खिलाड़ी निरंतर अभ्यास कर रहे हैं। राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन दो चरणों में 26 से 28 जुलाई और 1 से 3 अगस्त तक किया जा रहा है। -डॉ. देवेंद्र, जिला खेल अधिकारी