फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kanishka II of RKSD College in Writing

Kaithal News: लेखन में आरकेएसडी कॉलेज की कनिष्का द्वितीय

Fri, 21 Feb 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 21 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Kanishka II of RKSD College in Writing
कैथल। यमुनानगर के गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से विश्व सामाजिक न्याय दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन राज्यस्तरीय लेख लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गुरु नानक गर्ल्स (जीएनजी) कॉलेज की समीक्षा वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं आरकेएसडी कॉलेज कैथल की कनिष्का द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में मानव अधिकारों व समाज में फैली विषमताओं के बारे में जागरूकता पैदा करना है। प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। निर्णायक मंडल के अनुसार तृतीय स्थान पर गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज एमए इतिहास की छात्रा नेहा रहीं। इसी कॉलेज की एमए इतिहास की छात्रा सादिका ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन


सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। कॉलेज निदेशिका डॉक्टर वरिंदर गांधी और प्राचार्या नरिंदरपाल कौर ने विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों में समाज के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए अति आवश्यक है। सभी विद्यार्थियों को इस तरह की प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए। इससे विद्यार्थियों का मानसिक व कौशल विकास होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed