{"_id":"6ab17ed5eb1cd3302306858a","slug":"laid-the-foundation-stone-for-development-works-worth-250-crore-kaithal-news-c-245-1-kht1013-155436-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 2.50 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 2.50 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों का किया शिलान्यास
विज्ञापन
पूंडरी में विकास कार्यों का शिलान्यास करते विधायक। विज्ञप्ति
पूंडरी। पंचायत समिति पूंडरी के फंड से गांवों में लगभग 2 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का सोमवार को विधायक सतपाल जांबा की ओर से शिलान्यास किया गया। इन विकास कार्यों में सड़क निर्माण, इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक सड़कें, चौपालों, धर्मशालाओं का निर्माण व मरम्मत, श्मशान घाटों में चहारदीवारी एवं शेड निर्माण, सामुदायिक भवनों, पुस्तकालयों, शौचालयों, स्नानघरों और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं।
विधायक सतपाल जांबा ने फतेहपुर, पिलनी, पाई, भाणा, करोड़ा, बाकल, डीग, सिरसल, हाबड़ी, बरसाना और खेड़ी सिकंदर में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक सतपाल ने संबंधित कार्य एजेंसियों व विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण किए जाएं और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को तय मानकों के अनुरूप पूरा करना संबंधित विभाग व कार्य एजेंसी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विकास कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से अपनाई गई है। यदि किसी कार्य में अनियमितता या गुणवत्ता में कमी पाई जाती है, तो संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति और एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी व गलत काम करने वाली एजेंसी को काली सूची में डाला जाएगा। कार्यक्रमों के दौरान ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन अर्चना शर्मा और उप-चेयरपर्सन आरती उपस्थित रहे।