फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal: fertilizer-seed seller commit suicide, case registered on basis of Suicide note

Kaithal: क्रिप्टो करेंसी और सस्ता सोना दिलवाने का लालच देकर 94 लोगों ने की ठगी, खाद-बीज विक्रेता ने दी जान

Fri, 09 Dec 2022 04:54 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 09 Dec 2022 04:54 PM IST
सार

गांव हरसौला निवासी मृतक नरेश कुमार के पिता आदिपुरुष ने बताया कि उसका छोटा बेटा नई अनाज मंडी के निकट हरियाणा एग्रीकल्चर सेंटर के नाम से दुकान चलाता है। वह कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

विज्ञापन
Kaithal: fertilizer-seed seller commit suicide, case registered on basis of Suicide note
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कैथल के गांव सिसला में खेत में बने कोठे में नई अनाज मंडी के निकट खाद, बीज व दवा की दुकान चला रहे एक दुकानदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अपने सुसाइड नोट में सस्ता सोना दिलवाने व क्रिप्टो करंसी में लाभ कमाने के नाम पर 94 लोगों को लाखों रुपये की ठगी का जिम्मेवार बताया गया है। पुलिस ने सुसाइड नोट में लिखे नाम वाले लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव हरसौला निवासी मृतक नरेश कुमार के पिता आदिपुरुष ने बताया कि उसका छोटा बेटा नई अनाज मंडी के निकट हरियाणा एग्रीकल्चर सेंटर के नाम से दुकान चलाता है। वह कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसने जब उससे पूछा तो उसने बताया कि उसे कई लोग प्रताड़ित कर रहे हैं। उससे पैसे लेकर वापस नहीं दिए। जिस कारण वह परेशान है। गुरुवार को नरेश गांव सिसला में अपने खेत में गया था। यहां गेहूं की बिजाई कर रखी है। नरेश घर से दुकान पर गया था और दोपहर करीब 12.30 पर वापस सिसला में गेहूं देखने गया था। इसके बाद वह भी अपने बड़े बेटे के साथ खेत में गया तो वहां बने कोठे में नरेश का शव फंदे पर लटका मिला। उन्होंने नरेश को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। अपनी शिकायत में मृतक के पिता ने कहा कि आरोपी उसके बेटे
विज्ञापन

को पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी देते थे।

मामले की जांच कर रहे तितरम थाना के जांच अधिकारी एसआई धर्मपाल ने बताया कि नरेश द्वारा आत्महत्या मामले में वह मौके पर पहुंचे थे। आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed